एक्सप्लोरर

MG India Deal: भारत में एमजी मोटर की हिस्सेदारी खरीदने के करीब सज्जन जिंदल, दिवाली से पहले हो सकती है डील फाइनल

Sajjan Jindal MG India Deal: जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल एमजी मोटर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने के लिए महीनों से बातचीत कर रहे हैं. अब बताया जा रहा है कि बातचीत फाइनल हो गई है...

जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल और वाहन कंपनी एमजी मोटर के बीच जल्दी ही डील फाइनल हो सकती है. दोनों पक्ष डील की शर्तों पर महीनों से बातचीत कर रहे हैं. कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि अब बातचीत फाइनल हो चुकी है और जल्दी ही डील को भी फाइनल किया जा सकता है. ऐसी उम्मीद है कि दिवाली तक दोनों पक्ष डील फाइनल कर लें.

ब्रिटिश गौरव का प्रतिनिधि ब्रांड

ईटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल और शंघाई मुख्यालय वाली एसएआईसी मोटर कॉर्प ने डील की शर्तें फाइनल कर ली है. एमजी मोटर को मॉरिस गैरेजेज नाम से जाना जाता रहा है, जो ऑटो इंडस्ट्री का आइकॉनिक ब्रिटिश ब्रांड है. फिलहाल एमजी मोटर पर चीन की कंपनी एसएआईसी मोटर कॉर्प का अधिकार है.

इस तरह से हो सकती है डील

अगर सज्जन जिंदल के साथ एसएआईसी मोटर कॉर्प की डील फाइनल होती है तो एमजी मोटर के भारतीय बिजनेस में चीन की हिस्सेदारी कम हो जाएगी. सज्जन जिंदल अपनी एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी के माध्यम से डील को फाइनल करने वाले हैं. वह अभी एमजी मोटर इंडिया की 32-35 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगे. डील में जिंदल के पास यह विकल्प रहेगा कि वे 49 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीद सकें. आईपीओ के बाद वह अपनी हिस्सेदारी 51 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं. तब एमजी मोटर इंडिया में चाइनीज कंपनी एसएआईसी मोटर कॉर्प की हिस्सेदारी कम होकर 40 फीसदी से भी कम हो जाएगी.

दिवाली से पहले आएगी खबर

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्ष इस साल दिवाली तक डील को फाइनल कर सकते हैं. इस साल दिवाली नवंबर के दूसरे सप्ताह में है. मतलब दोनों पक्ष डील को अगले एक-डेढ़ महीने में अंजाम तक पहुंचा देंगे. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि प्रस्तावित सौदे में एमजी मोटर इंडिया की वैल्यू 1 बिलियन डॉलर तक आंकी जा सकती है.

4 साल पहले भारत आई कंपनी

एमजी मोटर भारत में अभी काफी नई है. कंपनी भारतीय बाजार में 2019 में उतरी है. एसएआईसी ने उसके बाद अब तक भारत में एमजी मोटर के बिजनेस पर करीब 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. एसएआईसी एक और खेप में फिर से 5000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी में थी, लेकिन भारत और चीन के सीमा विवाद ने निवेश को खटाई में डाल दिया. अभी भारतीय यात्री कार बाजार में एमजी मोटर की बाजार हिस्सेदारी 1.26 फीसदी है.

ये भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में बाजार ने की वापसी, खुलते ही 350 अंक चढ़ा सेंसेक्स, बड़े शेयरों में अच्छी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब हुई महंगी, 1 नवंबर से हर बोतल पर देने होंगे 10 रुपए ज्यादा
शराब हुई महंगी, 1 नवंबर से हर बोतल पर देने होंगे 10 रुपए ज्यादा
कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर 3 रुपए बढ़ा विंडफॉल टैक्स, ATF पर भी 50 पैसे की बढ़ोतरी
पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर 3 रुपए बढ़ा विंडफॉल टैक्स, ATF पर भी 50 पैसे की बढ़ोतरी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget