एक्सप्लोरर

Share Market Opening 5 October: शुरुआती कारोबार में बाजार ने की वापसी, खुलते ही 350 अंक चढ़ा सेंसेक्स, बड़े शेयरों में अच्छी तेजी

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है. हालांकि आज शुरुआती कारोबार में बाजार कुछ मजबूती दिखा रहा है...

Share Market Opening on 5 October: घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को कारोबार की अच्छी शुरुआत की. वैश्विक बाजारों में लौटी तेजी से बाजार की धारणा में सुधार हुआ है. साथ ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के संकेत भी बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं. इससे लग रहा है कि आज बाजार की लगातार दो दिनों की गिरावट थम सकती है.

बाजार में कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स करीब 350 अंक चढ़ गया. सुबह के 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 65,580 अंक के पास कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी करीब 110 अंक चढ़कर 19,550 अंक के पास पहुंच चुका था.

प्री-ओपन सेशन में हरा-भरा बाजार

आज शुरुआती कारोबार में बाजार मजबूती के संकेत दिखा रहा है. बाजार ओपन होने से पहले प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स में करीब 375 अंकों की तेजी दिख रही थी, जबकि निफ्टी करीब 85 अंक मजबूत बना हुआ था. गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा भी हल्की तेजी में था. इससे संकेत मिल रहा था कि गुरुवार को लगातार दो दिनों की गिरावट से बाजार को राहत मिल सकती है.

ठीक नहीं रहा है यह सप्ताह

इससे पहले बुधवार को बाजार लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा था. कुल मिलाकर यह सप्ताह अब तक ठीक नहीं रहा है. सप्ताह के पहले दिन बाजार में 2 अक्टूबर की छुट्टी के कारण कारोबार नहीं हुआ था. उसके बाद मंगलवार और बुधवार दोनों दिन बाजार में गिरावट आई. बुधवार को सेंसेक्स 65,250 अंक से भी नीचे गिर गया था, जबकि निफ्टी 19,530 अंक से कुछ नीचे बंद हुआ था.

वैश्विक बाजारों में भी लौटी तेजी

वैश्विक बाजार लगातार गिरावट से उबरते दिख रहे हैं. अमेरिकी बाजार तेजी में लौट आए हैं. बुधवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.39 फीसदी की तेजी रही. वहीं नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.35 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.81 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी ग्रीन जोन में हैं. जापान का निक्की 1.18 फीसदी मजबूत है, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 0.60 फीसदी की तेजी है.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर मजबूत

आज के कारोबार में बड़े शेयरों ने भी अच्छी शुरुआत की है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 ग्रीन जोन में खुले. शुरुआती सेशन में टाटा मोटर्स और टाइटन 1-1 फीसदी से ज्यादा मजबूत थे. एलएंडटी, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयर भी बाजार की अगुवाई कर रहे थे. दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लुढ़के हुए थे.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड बैंक के बाद अब संयुक्त राष्ट्र को भी भरोसा, इस साल भारत रहेगा नंबर-1, इतनी रहेगी वृद्धि दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget