एक्सप्लोरर

Rupee Dollar Rate: रुपया 3 पैसे की मामूली मजबूती पर ओपन, 78.04 के मुकाबले 78.01 पर खुला

Rupee Dollar Rate: आज रुपया 78.01 रुपये प्रति डॉलर के लेवल पर खुला है जबकि कल ये 78.04 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था. कल रुपये में अब तक का सबसे ज्यादा गिरावट वाला लेवल देखा गया है.

Rupee Dollar Rate: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल आज में आज मामूली सुधार हुआ है. आज डॉलर के सामने भारतीय करेंसी रुपया 3 पैसे की मजबूती पर खुला है. कल रुपया अब तक के सर्वाधिक निचले स्तर 78.04 पर बंद हुआ था. 

क्या रहा रुपये का शुरुआती लेवल
रुपये में देखा जाए तो कल के मुकाबले आज मामूली मजबूती के साथ कारोबार खुला है. आज रुपया 78.01 रुपये प्रति डॉलर के लेवल पर खुला है जबकि कल ये 78.04 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था. रुपये का ये लेवल कल अब तक का सबसे ज्यादा गिरावट वाला स्तर था.

कल कैसे बंद हुआ था रुपये में कारोबार
कल डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और फॉरेन करेंसी एक्सचेंज बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 78.04 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ. ग्लोबल बाजार में नरमी और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों के कारोबारी सेंटीमेंट पर असर पड़ा.

रुपये के कारोबारी सेंटीमेंट पर आया असर
अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति मई में चार दशक के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दर में वृद्धि की आशंका से निवेशक सुरक्षित-निवेश को तरजीह दे रहे हैं, जिससे डॉलर में तेजी आयी. बाजार सूत्रों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने तथा विदेशी पूंजी की बाजार से लगातार निकासी से भी रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ.

कल कैसे मिला बंद
इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.20 पर खुला और दिन के कारोबार में यह 78.02 के उच्च स्तर और नीचे में 78.29 तक गया. कारोबार के आखिर में रुपया अपने पिछले बंद भाव 77.93 रुपये के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 78.04 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो अबतक का रिकॉर्ड सबसे निचला स्तर है.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट, दिलीप परमार के मुताबिक शुक्रवार अमेरिका में मुद्रास्फीति रिकार्ड चार दशक के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ बुधवार को फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक तरीके से ब्याज दर वृद्धि की अटकल है. इसके साथ अमेरिकी ट्रेजरी आय के बढ़ने से डॉलर और मजबूत हुआ है. शुक्रवार के अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने के बाद, मुद्रा बाजार उम्मीद कर रहा है कि फेडरल रिजर्व आक्रमक तरीके से नीतिगत दर बढ़ाएगा. हालांकि भारत में रुपये की गिरावट पर केन्द्रीय बैंक के हस्तक्षेप के बाद कुछ अंकुश लगा है. 

डॉलर इंडेक्स का हाल
इस बीच, छह प्रमुख करेंसी की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.55 प्रतिशत बढ़कर 104.71 हो गया है. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 1.58 प्रतिशत घटकर 120.08 डॉलर प्रति बैरल रह गया है.  

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक टूटकर 52500 के नीचे, निफ्टी 15674 पर ओपन

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम में आज तेजी, देश में पेट्रोल डीजल आज महंगा हो गया क्या? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
Gold- Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज के नए रेट
Gold- Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज के नए रेट
LPG Rate Today: क्या घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए आज हुआ कुछ बड़ा ऐलान? जानें एलपीजी का अपडेटेड रेट
क्या घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए आज हुआ कुछ बड़ा ऐलान? जानें एलपीजी का अपडेटेड रेट
Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?
दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget