एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक टूटकर 52500 के नीचे, निफ्टी 15674 पर ओपन

Stock Market Opening: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार खुला है. सेंसेक्स 52500 के नीचे फिसल गया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ खुल पाए हैं. ग्लोबल संकेत चौतरफा कमजोर बने हुए हैं और एशियाई बाजार भी जोरदार गिरावट दिखा रहे हैं.

कैसे खुला बाजार
आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 350.76 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 52,495.94 पर खुला है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 81 अंकों की गिरावट के साथ 15674 के लेवल पर ओपन हुआ है. 

निफ्टी का क्या है हाल
बाजार खुलने के 15 मिनटों के भीतर ही निफ्टी ने 8 मार्च का निचला स्तर तोड़ दिया है और ये 11 महीने के निचले स्तर पर आ गया है. निफ्टी अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से अब 16 फीसदी नीचे आ चुका है. निफ्टी में इस समय 81.10 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 15,693.30 के लेवल पर कारोबार हो रहा है. निफ्टी के 50 में से केवल 13 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है जबकि 37 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ ट्रेड हो रहा है. 

आज के चढ़ने वाले शेयर्स
हालांकि आज बाजार में चौतरफा लाल निशान देखा जा रहा है फिर भी कुछ शेयरों में अच्छी तेजी के साथ ट्रेड हो रहा है. भारती एयरटेल 1.57 फीसदी और पावर ग्रिड 1.01 फीसदी ऊपर हैं. बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और अपोलो हॉस्पिटल भी शानदार तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

आज के गिरने वाले शेयर्स
एशियन पेंट्स 2.32 फीसदी और टाटा मोटर्स 1.93 फीसदी टूटे हैं. इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा भी नीचे बने हुए हैं. बीपीसीएल में 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. 

प्री-मार्केट में कैसा रहा कारोबार
प्री-ओपन में शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 486 अंक यानी 3.35 फीसदी की गिरावट के साथ 15246.60 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. 

ये भी पढ़ें

Rupee Dollar Rate: रुपया 3 पैसे की मामूली मजबूती पर ओपन, 78.04 के मुकाबले 78.01 पर खुला

Stock Market: सिर्फ 2 दिन में निवेशकों के 9.75 लाख करोड़ डूबे, आपका भी लगा है पैसा तो जानें क्या आगे भी जारी रहेगी गिरावट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget