एक्सप्लोरर

दिवाली पर महंगाई की मार, सब्जियों-अंडे के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई साढ़े छह साल के उच्च स्तर पर

महंगाई में बढ़ोत्तरी में मुख्य रूप से खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण हुई.आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) की वृद्धि सितंबर के 10.68 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर में 11.07 प्रतिशत पर पहुंच गई.

अंडे और सब्जियों के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई अक्टूबर महीने में साढ़े छह साल के उच्चतम स्तर 7.61 प्रतिशत पर पहुंच गई. सरकार द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इससे एक माह पहले सितंबर 2020 में खुदरा मुद्रास्फीति 7.27 प्रतिशत रही थी. वहीं एक साल पहले अक्टूबर 2019 में यह 4.62 प्रतिशत थी. खुदरा महंगाई लगातार दूसरे महीने सात प्रतिशत से ऊपर रही है. इससे पहले खुदरा महंगाई का उच्च स्तर 8.33 प्रतिशत मई 2014 में रहा था.

महंगाई में बढ़ोत्तरी में  मुख्य रूप से खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण हुई.आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) की वृद्धि सितंबर के 10.68 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर में 11.07 प्रतिशत पर पहुंच गई. अक्टूबर 2019 में यह 4.62 प्रतिशत थी. अक्टूबर 2020 में सालाना आधार पर सब्जियों के दाम 22.51 प्रतिशत बढ़ गयी.

मांस-मछली हुए महंगे

प्रोटीन के मुख्य स्रोत मांस व मछलियों की मुद्रास्फीति में अक्टूबर माह के दौरान 18.70 प्रतिशत वृद्धि हुई. इसी तरह अंडे इस दौरान 22.81 प्रतिशत महंगे हो गए. एक महीने पहले यानी सितंबर में ये क्रमश: 17.60 प्रतिशत और 15.47 प्रतिशत बढ़े थे. ईंधन एवं बिजली श्रेणी में मुद्रास्फीति की दर सितंबर के 2.87 प्रतिशत से कम होकर 2.28 प्रतिशत पर आ गई. इसी तरह दूध एवं दुग्ध उत्पाद श्रेणी में महंगाई दर महीने भर पहले के 5.64 प्रतिशत से कम होकर 5.20 प्रतिशत पर आ गई.

नीतीगत दरों में कटौती की संंभावना नहीं

रिजर्व बैंक मुख्य नीतिगत दरों पर निर्णय लेने के दौरान मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है. सरकार ने रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत घटबढ़ के साथ चार प्रतिशत के दायरे में रखने की जिम्मेदारी दी है. अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘‘उच्च आधार तथा सब्जियों के भाव में कुछ नरमी से अगले महीने भले ही सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति कुछ कम हो जाये, लेकिन इसके छह प्रतिशत से नीचे दिसंबर 2020 में जाकर ही आने के अनुमान हैं. इसके कारण दिसंबर 2020 में नीतिगत दर में कटौती की संभावना भी कम हो जाती है. अभी के हालात में फरवरी 2021 की बैठक में भी दर में कटौती की गुंजाइश कम ही लगती है,’’

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत ने कहा कि अक्टूबर 2020 में खुदरा मुद्रास्फीति 77 महीने के उच्च स्तर 7.61 प्रतिशत पर पहुंच गयी. कोविड-19 के कारण कुछ क्षेत्रों में महंगाई बढ़ी है और इनके अगले कुछ महीनों में नरम होने की उम्मीद नहीं है.

झारखंड में दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या पर बीजेपी ने ममता सरकार पर निशाना साधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget