एक्सप्लोरर

Rent in Metro: मेट्रो शहरों में किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी, एनसीआर में लोगों पर पड़ी सबसे ज्यादा मार 

Demand For Rented House: जनवरी-मार्च तिमाही में बड़े शहरों में डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है. डिमांड में यह इजाफा वर्क फ्रॉम ऑफिस पर जोर देने के चलते हुआ है.

Demand For Rented House: देशभर की कंपनियां अब अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए बुला रही हैं. वर्क फ्रॉम ऑफिस शुरू हो जाने के बाद लोगों को किराए के मकान तलाशने पड़ रहे हैं. उधर, उनका सामना बढ़े हुए किराए से हो रहा है. इस तरह से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है. देश के 13 मेट्रो शहरों में किराया पिछले साल के मुकाबले लगभग 16 फीसदी बढ़ गया है. किराए में सबसे ज्यादा उछाल ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और बेंगलुरु में दर्ज की गई है. 

ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा बढ़ा किराया 

मैजिकब्रिक्स (Magicbricks) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही में इन सभी बड़े शहरों में किराए में बेतहाशा वृद्धि हुई है. देश में सबसे ज्यादा 32.1 फीसदी किराया ग्रेटर नोएडा में बढ़ा है. इसके बाद गुरुग्राम में 24.5 फीसदी और बेंगलुरु में 23.7 फीसदी किराया बढ़ा है. तिमाही आधार पर भी किराए में 2.8 फीसदी का उछाल आया है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी किराया लगभग 1.6 फीसदी बढ़ गया था. चेन्नई में किराया 24.9 फीसदी, नवी मुंबई में 20.1 फीसदी और नोएडा में 19.2 फीसदी बढ़ा है. अहमदाबाद में किराया 14.3 फीसदी बढ़ा है. 

वर्क फ्रॉम ऑफिस के चलते बढ़ी डिमांड 

रिपोर्ट के अनुसार, रेंट के लिए उपलब्ध घरों में 1.8 फीसदी की वृद्धि हुई है. मैजिकब्रिक्स के रिसर्च हेड अभिषेक भद्रा ने बताया कि साल 2020 के पहले किराए के लिए उपलब्ध घरों की संख्या 3 फीसदी की दर से बढ़ रही थी. हालांकि, साल 2022 से कंपनियों ने वर्क फ्रॉम ऑफिस पर जोर देना शुरू कर दिया था. इसके चलते किराए के लिए घरों की डिमांड तेजी से बढ़ी. इससे मकान मालिकों को बहुत फायदा हुआ. उन्होंने ज्यादा किराया भी लेना शुरू कर दिया. आने वाले कुछ महीनों तक किराए में यह वृद्धि जारी रहेगी. चालू वित्त वर्ष की पहली दो तिमाही में किराए के लिए घरों की डिमांड बनी रहेगी. बेंगलुरु, गुरुग्राम, हैदराबाद और नोएडा जैसे आईटी शहरों में किराया तेजी से बढ़ रहा है. 

30 हजार रुपये तक के घरों की मांग सबसे ज्यादा 

किराए के लिए उन घरों की डिमांड सबसे ज्यादा है, जिनका किराया 10 से 30 हजार रुपये प्रति महीने के बीच है. कुल डिमांड में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 42 फीसदी बनी हुई है. ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और बेंगलुरु के अलावा हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे और ठाणे में भी किराया तेजी से बढ़ा है.

ये भी पढ़ें 

Ayodhya Dham: अयोध्या-लक्षद्वीप बन गए टूरिस्ट की पहली पसंद, परिवार के साथ ज्यादा घूम रहे अब लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget