एक्सप्लोरर

Ayodhya Dham: अयोध्या-लक्षद्वीप बन गए टूरिस्ट की पहली पसंद, परिवार के साथ ज्यादा घूम रहे अब लोग

Travel Trends in India: मेक माय ट्रिप के अनुसार, इन दिनों सबसे ज्यादा सर्च अयोध्या, लक्षद्वीप और नंदी हिल्स के बारे में की जा रही है. साथ ही फैमिली ट्रैवल सेगमेंट में भी 20 फीसदी का उछाल आया है.

Travel Trends in India: देश में लोगों के घूमने के तौर तरीकों और पसंदीदा जगहों में बड़ा उलटफेर हुआ है. अब लोग सबसे ज्यादा अयोध्या (Ayodhya), लक्षद्वीप (Lakshadweep) और नंदी हिल्स (Nandi Hills) जैसी जगहों पर जाना चाहते हैं. साथ ही अकेले घूमने के बजाय अब लोग अपने परिवार के साथ यात्रा करने को तरजीह देने लगे हैं. हालांकि, टूरिस्ट्स का आल टाइम फेवरेट गोवा अभी भी नंबर वन बना हुआ है. 

फैमिली ट्रैवल सेगमेंट में आया 20 फीसदी का उछाल

ट्रेवल पोर्टल मेक माय ट्रिप (MakeMyTrip) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, फैमिली ट्रैवल सेगमेंट में साल 2023 के मुकाबले इस साल लगभग 20 फीसदी का उछाल आया है. दूसरी तरफ सोलो ट्रैवलिंग में सिर्फ 10 फीसदी की तेजी आई है. लोग अब अयोध्या जैसी धार्मिक जगहों पर ज्यादा यात्रा कर रहे हैं. मेक माय ट्रिप के समर ट्रैवल ट्रेंड के अनुसार, गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा पुरी और वाराणसी के बारे में सर्च कर रहे हैं. सबसे ज्यादा तेजी से सर्च ग्रोथ अयोध्या की हो रही है. 

2,500 से 7,000 तक रुकने पर खर्च कर रहे लोग 

इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए भारतीय लोगों की पसंद बाकू (Baku), अलमाटी (Almaty) और नागोया (Nagoya) रहे हैं. इसके अलावा लक्जमबर्ग (Luxembourg), लैंगकावी (Langkawi) और एंटाल्या (Antalya) भी उनके फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं. होमस्टे बुकिंग के लिए लगभग 45 फीसदी लोग 2,500 से 7,000 रुपये तक खर्च कर रहे हैं. 

गर्मियों का सीजन ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए गुड न्यूज 

मेक माय ट्रिप के फाउंडर और ग्रुप सीईओ राजेश मागो ने बताया कि ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए हर साल गर्मियों का सीजन सबसे ज्यादा बिजी रहता है. इस साल भी यही ट्रेंड नजर आ रहा है. पिछले साल के मुकाबले इस सीजन में विभिन ट्रैवल डेस्टिनेशन की सर्च में तेज उछाल आया है. आगे भी यही तेजी जारी रहने की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें 

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई फ्लाइट हुईं कैंसिल, सरकार ने मंगाई रिपोर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget