एक्सप्लोरर

इस शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री में रिलायंस ने बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, इतने करोड़ में फाइनल हुई डील

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड में 10 परसेंट इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण का काम पूरा होने की जानकारी दी.

Mukesh Ambani: देश के जाने-माने बिजनेस टायकून और 9,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी शिपिंग इंडस्ट्री में अपना दायरा बढ़ा रहे हैं. उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहायक कंपनी नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (NTPL) ने  नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (NSPL) में अपनी 10 परसेंट और हिस्सेदारी बढ़ा ली है. इसके लिए RIL ने वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (WCL) के साथ से 51.72 करोड़ रुपये में एक डील की है. इस डील के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बिजनेस पोर्टफोलियो में विविधता लाने की व्यापक रणनीति के संकेत दे दिए हैं. 

शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री में रिलायंस का भरोसा

रेगुलेटरी अथॉरिटी को सौंपे गए डॉक्यमेंट्स में रिलायंस ने कहा, कंपनी की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (NTPL) ने कंपनी को सूचित किया है कि उसने आज वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड से 51.72 करोड़ रुपये के कुल मूल्य पर कंपनी की एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (NSPL) में 10 परसेंट अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है.

RIL ने स्टॉक फाइलिंग एक्सचेंज में दी जानकारी

रिलायंस ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में इस लेनदेन के पूरा होने की पुष्टि की. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर सावित्री पारेख ने कहा, ''नौयान शिपयार्ड में इस अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री की विकास क्षमता में रिलायंस के निरंतर विश्वास को दर्शाता है.'' इससे पहले मार्च के आखिर में नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (NTPL) ने वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड से नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (NSPL) के 74 परसेंट इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करीब 383 करोड़ रुपये में पूरा किया था. 

फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2025

फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2025 के अनुसार, मौजूदा समय में दुनिया में 3,028 अरबपति हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 247 ज्यादा है. इन अरबपतियों की कुल मिलाकर संपत्ति 16.1 ट्रिलियन डॉलर है. इस बीच मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति पिछले साल के 116 बिलियन डॉलर से घटकर 92.5 बिलियन डॉलर रह गई है. 

ये भी पढ़ें:

क्या अगले हफ्ते 1 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी सोने की कीमत या इसमें आएगी गिरावट? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget