एक्सप्लोरर

क्या अगले हफ्ते 1 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी सोने की कीमत या इसमें आएगी गिरावट? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Gold Prices: पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमतें बढ़ती जा रही है. इसके पीछे वजह अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर का बढ़ता तनाव है. अब सवाल यह आता है कि क्या इस साल सोने की कीमत 1 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी?

Gold Prices: भारत में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते लोग सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने का रूख कर रहे हैं. इसी बीच, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,000 रुपये के लेवल को पार कर गई है. अमेरिका और चीन के बीच छिड़ी ट्रेड वॉर के चलते पैदा हुई भू-राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति, केंद्रीय बैंक की सोने की खरीद और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों की वजह से सोने की कीमतें बढ़ रही हैं. इन्हीं सबके बीच अब लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या 2025 में 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी?

बिजनेसटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्प्रोट एसेट मैनेजमेंट के वरिष्ठ पोर्टफोलियो मैनेजर रयान मैकइंटायर का कहना है कि केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद और विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आक्रामक टैरिफ पॉलिसी की वजह से सोने को मजबूती मिल रही है. 

भारत में सभी कैटेगरीज में सोने की कीमतें बढ़ी हैं-

  • 24 कैरेट सोना: 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमतें पहली बार 3,200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं, जबकि अमेरिकी सोने का वायदा भाव इससे भी अधिक 3,237.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. अकेले 2025 में सोना 20 बार ऑल टाइम हाई के लेवल पर जा चुका है, जो महंगाई, डॉलर की कमजोरी और केंद्रीय बैंक की नीति में बदलाव की आशंकाओं के बीच मजबूत वैश्विक मांग को दर्शाता है. 

क्या 1 लाख तक पहुंचेगा सोना?

कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह का मानना ​​है कि इसकी पूरी संभावना है. उन्होंने द हिंदू बिजनेसलाइन को बताया कि 2025 में अमेरिकी फेड द्वारा दो बार ब्याज दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद है, इसके चलते सोना 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. कॉलिन शाह का कहना है कि अनिश्चितता के इस माहौल में लोग सोने में जमकर निवेश कर रहे हैं.

वहीं, मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी हेड किशोर नारने का मानना है कि इसकी कीमतें 4,000 से 4,500 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकती हैं. जबकि, अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO चिंतन मेहता का मानना है कि सोने की कीमत 1 लाख रुपये पहुंचने की संभावना कम है, क्योंकि इसके लिए ज्यादातर पॉजिटिव फैक्टर्स पहले ही बाजार में दिख चुके हैं और अब इसके और बढ़ने की संभावना नहीं है. इस बीच, मॉर्निंगस्टार के स्ट्रैटेजिस्ट जॉन मिल्स ने और भी अधिक सतर्क रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में भारी गिरावट के साथ यह 1,820 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जिसका मतलब है कि मौजूदा स्तरों से 38-40 परसेंट तक की गिरावट आ सकती है. 

ये भी पढ़ें:

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget