एक्सप्लोरर

Ola IPO: ओला इलेक्ट्रिक के 7,250 करोड़ रुपये के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक लंबे समय से अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में ही सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल कर दिया था...

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ की राहें और साफ हो गई हैं. अब बाजार नियामक सेबी ने ओला इलेक्ट्रिक के 7,250 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आईपीओ को अपनी ओर से मंजूरी प्रदान कर दी है. कंपनी ने इसकी जानकारी दी है.

ये है ओला इलेक्ट्रिक की योजना

ओला इलेक्ट्रिक ने प्रस्तावित आईपीओ के लिए पिछले साल दिसंबर महीने में ड्राफ्ट यानी डीआरएचपी सेबी के पास फाइल किया था. ड्राफ्ट में कंपनी ने बताया था कि उसकी योजना आईपीओ लाकर बाजार से 7,250 करोड़ रुपये तक जुटाने की है. ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि उसके प्रस्तावित आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फोर सेल दोनों शामिल हो सकते हैं.

5,500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर

ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ के ड्राफ्ट के अनुसार, उसकी योजना 5,500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर इश्यू करने की है. उसके अलावा आईपीओ में कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फोर सेल के जरिए 1,750 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकते हैं. इस तरह आईपीओ का टोटल साइज बढ़कर 7,250 करोड़ रुपये हो सकता है.

यहां होगा फंड का इस्तेमाल

ऑफर फोर सेल में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल 47.3 मिलियन शेयर बेच सकते हैं. उनके अलावा कंपनी के शुरुआती निवेशकों में शामिल अल्फा वेव, अल्पाइन, डीआईजी इन्वेस्टमेंट, मैट्रिक्स व अन्य ऑफर फोर सेल के जरिए अपने हिस्से से 47.89 मिलियन शेयरों की बिक्री कर सकते हैं. कंपनी आईपीओ सु जुटाई जाने वाली रकम में से 1,226 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपेक्स पर, 800 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में, आरएंडडी पर 1,600 करोड़ रुपये और इनऑर्गेनिक ग्रोथ पर 350 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है.

इसी साल आने वाला है आईपीओ

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेबी की ओर से ओला इलेक्ट्रिक को आईपीओ के लिए 10 जून को मंजूरी प्रदान की गई. उससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी इसी साल अपना आईपीओ लॉन्च करने वाली है. उसके लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल और गोल्डमैन सैश के साथ मिलकर काम शुरू कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: बिना खर्च के लाखों का फायदा! बड़े काम का है इनकम टैक्स का निल रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget