एक्सप्लोरर

PUC Certificate: दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, जानें क्या है वजह 

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए कठोर फैसला लिया है. PUC वैलिड के बिना वाहन चलाने पर 10,000 रुपये के जुर्माने और 3 साल की कैद या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं.

PUC Certificate Delhi Price: अगर आप दिल्ली में रहते है तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए. आपको दें कि दिल्ली सरकार ने आज बुधवार को सभी पेट्रोल पंप को निर्देश जारी कर दिए है कि वे केवल उन वाहन मालिकों को ईंधन मुहैया कराएं, जिनके पास अपने वाहनों के लिए वैध ‘प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (Pollution Control Certificate) है. 

परिवहन विभाग से नोटिस जारी 
दिल्ली के परिवहन विभाग (Transport Department of Delhi) ने एक नोटिस जारी कर उन सभी वाहन मालिकों को पीयूसीसी के लिए अपने वाहनों की जांच कराने का निर्देश दिया है, जिनके वाहन (इलेक्ट्रिक या बैटरी से चलने वाले वाहनों को छोड़कर) पंजीकरण की तारीख से 1 साल से अधिक पुराने हैं. 

10,000 रु जुर्माना और 3 साल की कैद 
वाहन मालिकों से परिवहन विभाग ने कहा कि वे असुविधा और कानून के तहत कार्रवाई से बचने के लिए 25 अक्टूबर से पहले वैलिड पीयूसीसी हासिल कर लें. नोटिस में कहा कि, ‘वैलिड पीयूसीसी के बिना वाहन चलाने पर 10,000 रुपये के जुर्माने और 3 साल की कैद या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं. दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सरकार ने यह कठोर फैसला लिया है.

क्या है वजह 
आपको बता दें कि पर्यावरण विभाग पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और सीएनजी पंप (CNG Pumps) के सभी डीलर के लिए यह अनिवार्य बनाने की अधिसूचना जारी करने पर विचार कर रहा है कि 25 अक्टूबर से वैलिड पीयूसीसी (PUC) दिखाने पर ही वाहनों को ईंधन बेचा जाए. दिल्ली में अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या देखी जाती है. आसपास के प्रदेशों में पराली जलाने की वजह से दिल्ली में धुंध भर जाती है और लोगों को सांस लेना मुश्किल हो जाता है.

पर्यावरण को हो रहा नुकसान 
वायु प्रदूषण फैलाने में गाड़ियों का बड़ा रोल है, जो कई सालों पुरानी सड़क पर चल रही हैं. ट्रैफिक विभाग के कार्रवाई के बाद भी कोशिशें नाकाफी होती हैं. प्रदूषण नियंत्रण में है, इसके लिए गाड़ियों को पीयूसीसी लेना होता है, जिससे पता चलता है कि फलां गाड़ी का प्रदूषण नियंत्रण में है और उससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं है. ऐसा देखा जाता है कि पीयूसीसी सर्टिफिकेट एक्सापयर (PUCC Certificate Expires) होने के बाद लोग सड़कों पर गाड़ियां चलाते हैं. अब ऐसे लोगों को पेट्रोल नहीं मिलना चाहिए.

दिल्ली में इतने है चेकिंग सेंटर 
मालूम हो कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने दिल्ली में 954 पॉल्यूशन चेकिंग सेंटर बनाए हैं, जो पेट्रोल पंप और वर्कशॉप में चलाए जाते हैं. इन सेंटर पर पीयूसीसी सर्टिफिकेट लिया जा सकता है. इससे पहले गाड़ी के प्रदूषण की चेकिंग होगी और उसी आधार पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा. आपको यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन भी बनवाने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए वाहन परिवहन की वेबसाइट पर जाकर सर्टिफिकेट लेना होगा.

ये भी पढ़ें 

Byju Layoff: 2500 कर्मचारियों की छंटनी करेगा Byju, 10 हज़ार टीचर्स को देगा नौकरी, देखें क्या हैं वजह

Cabinet Decisions: सरकारी तेल कंपनियों को बड़ी राहत, नुकसान में एलपीजी बेचने पर मोदी सरकार ने दिए 22,000 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget