एक्सप्लोरर

RBI ने Paytm को पेमेंट एग्रीगेटर के लाइसेंस के लिए दोबारा आवेदन जमा करने को कहा

Paytm: पेटीएम की पेमेंट एग्रीगेटर सर्विसेज के लिए दिए गए आवेदन को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने खारिज कर दिया है. जानिए इसके पीछे आरबीआई ने क्या कारण बताया है.

Paytm: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट सर्विसेज के पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया है. पेटीएम पेमेंट सर्विस जो कि पेटीएम की सब्सिडियरी है, इस एप्लीकेशन के खारिज होने के बाद फिलहाल नए ऑनलाइन मर्चेंट्स को अपने प्लेटफार्म से जोड़ नहीं पाएगी. आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के दिए गए आवेदन को फिलहाल मंजूर ना करते हुए इसे दोबारा आवेदन करने के लिए कहा है. कंपनी की ओर से एक्सचेज को बताया गया कि इस कदम का कंपनी के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

क्या है पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस 
पेमेंट एग्रीगेटर एक सर्विस प्रोवाइडर होता है जो सभी तरह के पेमेंट्स के ऑप्शन को एक ही जगह मुहैया करा सकता है. कंपनी ने 26 नवंबर को कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है. 

दूसरी बार खारिज हुआ पेमेंट सर्विसेज का लाईसेंस आवेदन
पेटीएम की ये एप्लीकेशन दूसरी बार खारिज हुई है. कंपनी ने सितंबर 2021 में सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दोबारा आवेदन दिया था. इससे पहले दिसंबर 2020 में पेमेंट एग्रीगेट से जुड़ी सभी सेवाओं को पेटीएम पेमेंट सर्विस को ट्रांसफर करने के लिए आरबीआई को आवेदन दिया था, जिसे बैंकिंग नियामक आरबीआई ने खारिज किया था. पेटीएम ब्रांड को ऑपरेट करने वाली वन97 कम्युनिकेशन (OCL) की ओर से ये आवेदन किया गया था. 

दो कंपनियों के आवेदन ही हुए खारिज
बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम के अलावा केवल मोबीक्विक के आवेदन को ही खारिज किया है. हालांकि कंपनी नअगले 120 दिनों में दोबारा दस्तावेज जमा करके लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती है.

आरबीआई ने क्यों लगाई रोक?
आरबीआई की पेमेंट एग्रीगेटर गाइडलाइंस के मुताबिक, कोई एक कंपनी पेमेंट एग्रीगेटर सर्विस के साथ ई- कॉमर्स मार्किटप्लेस नहीं मुहैया करा सकती है. ऐसे में जो कंपनी ये दोनों मुहैया कराती है उसे अपनी पेमेंट एग्रीगेटर सेवाओं को कॉमर्स मार्किटप्लेस से अलग करना होगा.

कंपनी ने अपने बयान में क्या कहा
पेटीएम की ओर से बयान में कहा गया है कि हम ऑफलाइन मर्चेंट्स को प्लेटफार्म से जोड़ना जारी रखेंगे. कंपनी का मौजूदा बिजनेस भी मौजूदा ऑनलाइन मर्चेंट्स के साथ जारी रहेगा. कंपनी के प्लेटफॉर्म पर जो मौजूदा ऑनलाइन मर्चेंट्स हैं उनके साथ बिजनेस पहले की तरह जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें

Twitter: Elon Musk ने ट्विटर के 'सस्पेंड अकाउंट्स' को लेकर कहा- ट्रंप के बाद कई और यूजर्स के अकाउंट होंगे बहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget