एक्सप्लोरर

Twitter: Elon Musk ने ट्विटर के 'सस्पेंड अकाउंट्स' को लेकर कहा- ट्रंप के बाद कई और यूजर्स के अकाउंट होंगे बहाल

Twitter News: एलन मस्क ने हाल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर खाते को दोबारा शुरू कर दिया है. उन पर ये बैन पिछले 22 महीनों से लगा हुआ था जिसे एलन मस्क ने हटाया है.

Twitter on Suspended Accounts: एलन मस्क के ट्विटर (Elon Musk Twitter) के टेकओवर के बाद से ही लगातार इस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है. पिछले कुछ दिनों में ट्विटर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ट्विटर हैंडल को 'सामान्य माफी' के तहत बहाल कर दिया है. 

ट्रंप के अकाउंट की बहाली के बाद से ही यह अटकलें लगाई जाने लगी थी कि अब ट्विटर बाकी सस्पेंड अकाउंट्स को भी जल्द ही दोबारा चालू कर सकता है. हाल ही में इस मामले पर मस्क ने जनता से यह राय मांगी थी कि क्या ट्विटर के सस्पेंड खाते को दोबारा चालू किया जाना चाहिए या नहीं. ऐसे में लोगों ने इस सस्पेंड खाते को लेकर अपनी राय दी थी. ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि सस्पेंड खातों (Twitter Suspended Accounts) को दोबारा शुरू कर देना चाहिए.

जानें कितने लोगों ने सस्पेंड खातों को शुरू करने के लिए दिया समर्थन
आपको बता दें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने हाल में अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter Accounts) से एक पोल कंडक्ट किया था. इस पोल लोगों से यह राय मांगी गई थी कि क्या ट्विटर में सस्पेंड खातों को सामान्य माफी के तहत दोबारा चालू किया जाना चाहिए या नहीं? इसमें उन खातों को माफी देने की बात कही गई है जिन्होंने नियम न तोड़े हों और गंभीर स्पैम में लिप्त नहीं हों? मस्क के इस सवाल पर 31 लाख से ज्यादा रिस्पॉन्स आए हैं. इसमें 72.4 फीसदी लोगों ने खातों को दोबारा चालू करने के हक में अपनी राय दी. वहीं 27.6 फीसदी लोगों ने इस सवाल पर अपनी असहमति जताई थी.

ट्रंप का अकाउंट 22 महीने बाद दोबारा हुआ बहाल
आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर लगे बैन को ट्विटर ने हटा दिया था. यह बैन पिछले 22 महीनों से लगा हुआ था जिसे एलन मस्क ने हटाया है. इस मामले पर भी एलन मस्क ने जनता से सवाल पूछा था कि क्या डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट दोबारा चालू किया जाए या नहीं. इसके बाद करीब 51 फीसदी लोगों ने ट्रंप के अकाउंट पर लगे बैन को हटाने पर अपनी सहमति जताई.

इसके बाद मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को दोबारा बहाल कर दिया. बता दें कि साल 2020 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बाद ट्रंप पर ट्विटर के जरिए  व्हाइट हाउस के बाहर कैपिटल हिल पर छह जनवरी को दंगा करवाने का आरोप लगा था. इसके बाद ट्विटर ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए ट्रंप के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था.

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को रेलवे देने जा रहा बड़ी खुशखबरी! सोते हुए सफर करने की मिलेगी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज कानूनी है या नहीं? कोर्ट में चुनौती के बाद NPCI ने क्या बताया?
UPI पर चार्ज कानूनी है या नहीं? कोर्ट में चुनौती के बाद NPCI ने क्या बताया?
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget