एक्सप्लोरर

Mobikwik के डेटा लीक पर RBI ने दिए फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश, दोषी होने पर लग सकता है लाखों का जुर्माना

Mobikwik के डेटा लीक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने कड़ा रुख अपनाते हुए फॉरेंसिक ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने ये चेतावनी भी दी है कि अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. बता दें कि हैकर्स ने हाल ही में डिजिटल पेमेंट कंपनी मोबिक्विक के 11 करोड़ ग्राहकों का डाटा लीक करने का दावा किया था.

भारतीय रिजर्व बैक ने डिजिटल भुगतान करने वाली फर्म मोबिक्विक को उन आरोपों की जांच करने के आदेश दिए हैं जिसके मुताबिक मोबीक्विक के 11 करोड़ यूजर्स का पर्सनल डाटा लीक हो गया. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने कंपनी को ये भी चेतावनी दी है कि अगर कोई भी खामी पाई गई तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा. गौरतलब है कि इस तरह के मामलों में आरबीआई किसी पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर पर कम से कम 5 लाख रुपये तक का जुर्माना ठोक सकता है.

कंपनी को आलोचनाओं का करना पड़ा सामना

बता दें कि डिजिटल पेमेंट्स कंपनी मोबीक्विक में अमेरिकी कंपनी सिकोइया कैपिटल (Sequoia Capital) और भारत की कंपनी बजाज फाइनेंस की पार्टनरशिप है. इस हफ्ते मोबिक्विक को उस समय काफी आलोचना का सामना करना पड़ा जब उसने ग्राहकों के डेटा लीक से इंनकार कर दिया जबकि डिजिटल राइट एक्टिविस्ट ने इसे कंपनी के डेटाबेस से लिंक किया है. वहीं कंपनी को उस वक्त भी कड़े विरोध को झेलना पड़ा जब उसने डेटा लीक के बारे में सबसे पहले जानकारी देने वाले सिक्योरिटी रिसर्चर के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी.

केंद्रीय बैंक ने कंपनी को आरोपों की फॉरेंसिक ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं

वहीं सूत्रों के मुताबिक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) कंपनी की शुरुआती प्रतिक्रिया से "खुश नहीं" था और केंद्रीय बैंक ने इसे लेकर  तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है. इतना ही नहीं आरबीआई ने मोबीक्विक को आदेश दिया है कि इसकी फॉरेंसिक ऑडिट के लिए किसी एक्सटर्नल ऑडिटर को रखा जाएगा.

ये है पूरा मामला

बता दें कि हैकरों के एक समूह जॉर्डनडेवेन द्वारा न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक ईमेल के जरिए  डेटाबेस लिंक भेजा गया था. इसमें डिजिटल पेमेंट कंपनी मोबिक्विक के फाउंडर बिपिन प्रीत सिंह और सीईओ उपासना टाकू समेत कंपनी के 11 करोड़ उपभोक्ताओं के फोन नंबर, बैंक खाता संख्या, क्रेडिट कार्ड नंबर जैसी तमाम अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक कर दी गई थी. वहीं अब तक की सबसे बड़ी डेटा लीक की घटना के बाद मोबिक्विक ने कहा है कि वे डेटा सेफ्टी से जुड़े सभी नियमों और कानूनों का पालन कर रही है. फिलहाल कंपनी सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है. लेकिन डेटा में सेंधमारी के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं.

क्या है MobiKwik

MobiKwik एक इंडिपेडेंट मोबाइल पेमेंट नेटवर्क है. माना जाता है ये एप 30 लाख यूजर्स को 50,000 से ज्याद रीटेल स्टोर्स से जोड़ता है. इस मोबाइल वॉलेट में आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिग यहां तक की डोर स्टेप कैश कलेक्शन के जरिए भी पैसा डाल सकते हैं. बढ़ती जरूरतों की वजह से अपने यूजर्स को सुविधा प्रदान करने के लिए MobiKwik ने भी हाल ही में बड़े और छोटे रिटेल, रेस्टोरेंट और अन्य ऑफलाइन व्यापारियों के साथ गठजोड़ किया है.

ये भी पढ़ें

मार्च महीने में निर्यात 58.23 प्रतिशत उछलकर 34 अरब डॉलर रहा, 2020-21 में 7.4 प्रतिशत की गिरावट

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए केन्द्र सरकार ने जारी किए ITR फॉर्म्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
यूपी ने खरीदा सबसे ज्यादा 125 करोड़ लीटर एथेनॉल वाला पेट्रोल, दूसरे नंबर पर कौन? सरकार ने संसद में बताए आंकड़े
यूपी ने खरीदा सबसे ज्यादा 125 करोड़ लीटर एथेनॉल वाला पेट्रोल, दूसरे नंबर पर कौन? सरकार ने संसद में बताए आंकड़े

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget