एक्सप्लोरर

Stock Market: अगले हफ्ते होगी RBI की मौद्रिक समीक्षा की बैठक, जानें क्या सेंसेक्स-निफ्टी में आएगी तेजी?

Stock Market Update: आपको बता दें इस हफ्ते आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक होगी. इस बैठक के नतीजे जारी किए जाएंगे, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा.

Stock Market Update: अगर आपका भी स्टॉक मार्केट में पैसा लगा है तो जान लें कि अगले हफ्ते बाजार में कैसा कारोबार रहेगा? क्या सेंसेक्स-निफ्टी में खरीदारी आएगी... आपको बता दें इस हफ्ते आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक होगी. इस बैठक के नतीजे जारी किए जाएंगे, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा.

ग्लोबल संकेतों का भी पड़ेगा असर
इसके अलावा ग्लोबस संकेत, फॉरेन रिजर्व के रुख और कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार भागीदारों की निगाह रहेगी. एक्सपर्ट ने यह राय जताई है. 

हाल में बाजार में दिखा है हल्का सुधार
एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में हाल में सुधार देखने को मिला है, लेकिन यह अभी मजबूत नजर नहीं आ रहा है. इसकी वजह बढ़ती मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव के बीच ग्लोबल लेवल पर नीतिगत रुख को सख्त किया जाना है.

8 जून को होगी घोषणा
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वैश्विक स्तर पर वृहद आंकड़े और कच्चे तेल के दाम इस सप्ताह बाजार की चाल तय करेंगे. रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा आठ जून को होगी. रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, ऐसे में केंद्रीय बैंक की ‘टिप्पणी’ क्या रहती है, उसे देखना होगा. औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़े 10 जून को कारोबार बंद होने के बाद आएंगे.’’

अमेरिका जारी करेगा बेरोजगारी आंकड़े
मीणा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर बृहस्पतिवार को अमेरिका के बेरोजगारी दावों के आंकड़े और शुक्रवार को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े आने हैं. ग्लोबल मार्केट की दृष्टि से ये काफी महत्वपूर्ण रहेंगे.

कच्चे तेल के रेट्स का भी दिखेगा असर
उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम अभी ऊंचे हैं. यदि इनमें कमी नहीं आती, तो इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अब भी बिकवाली कर रहे हैं. हालांकि, अब इसकी रफ्तार कुछ कम हुई है. मीणा ने कहा कि यदि कच्चे तेल के दाम में तेजी से रुपया कमजोर होता है, तो उनकी बिकवाली और बढ़ सकती है.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 884.57 अंक या 1.61 फीसदी के लाभ में रहा. रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘तिमाही नतीजों का सीजन पीछे छूट चुका है. ऐसे में अब सभी का ध्यान मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर रहेगा. यह बैठक 6-8 जून तक होनी है. बाजार पहले ही नीतिगत दरों में एक और वृद्धि के लिए तैयार है. सभी का ध्यान मानसून के अनुकूल रहने के पूर्वानुमान के बीच रिजर्व बैंक की टिप्पणी पर रहेगा.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैश्विक बाजारों के प्रदर्शन और कच्चे तेल के दाम पर भी सभी की निगाह रहेगी. वृहद आर्थिक मोर्चे पर बाजार भागीदारों की निगाह 10 जून को आने वाले आईआईपी के आंकड़ों पर रहेगी.

यह भी पढ़ें:
UIDAI Alert: आधार कार्ड यूजर्स ध्यान दें! हर 12 डिजिट नंबर नहीं होता है आधार, इस आसान प्रोसेस के जरिए करें वेरिफाई

UPI Payment: यूपीआई यूजर्स ध्यान दें! पेमेंट फेल होने पर तुरंत मिलेगी मदद, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget