एक्सप्लोरर

Shaktikanta Das: ब्याज दरें घटाने के मूड में नहीं शक्तिकांत दास, बोले- अभी सही समय नहीं आया

Reserve Bank of India: आरबीआई गवर्नर ने कहा कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को घटा रहे हैं. मगर, हम फिलहाल इस पार्टी को ज्वॉइन नहीं करना चाहते. 

Reserve Bank of India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि अभी ब्याज दरों में कटौती का सही समय नहीं आया है. देश में महंगाई बढ़ी हुई है. आगे भी इसमें ज्यादा कमी की गुंजाइश नजर नहीं आ रही. ऐसे में हम ब्याज दरें घटाने का जोखिम नहीं उठा सकते. आरबीआई ने इसी महीने हुई मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी (MPC) बैठक में ब्याज दरें स्थिर रखने का ऐलान किया था. अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद सभी को उम्मीद थी कि आरबीआई भी ऐसा कर सकता है. मगर, केंद्रीय बैंक ने अपने फैसले से चौंका दिया था. 

महंगाई दर पर कड़ी नजर, इसमें सुस्ती आने का इंतजार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्लूमबर्ग इंडिया क्रेडिट फोरम में बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि अभी ब्याज दरें कम करने से संकट आ सकता है. हमें इसके लिए महंगाई दर पर कड़ी नजर रखनी होगी. अगर आपकी आर्थिक विकास दर अच्छी है तो फिलहाल इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं. अगर महंगाई दर (Inflation Rate) 4 फीसदी के आसपास रहती है तो हम ब्याज दरों को घटाने पर गंभीरता से विचार करेंगे. हमें इसे लेकर अनुमान लगाने की कोई जरूरत नहीं है. हमें डेटा का इंतजार करना चाहिए. 

अगले 6 महीने महंगाई के लिहाज से बेहद संवेदनशील

शक्तिकांत दास के अनुसार, अगले 6 महीने महंगाई के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि महंगाई दर 4 फीसदी के स्तर पर आ जाएगी. इससे पहले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा (Michael Debabrata Patra) ने संकेत दिए थे कि वित्त वर्ष 2026 में महंगाई दर 4 फीसदी के आंकड़े पर ही रहेगी. एमपीसी (Monetary Policy Committee) ने पिछले हफ्ते लगातार 10वीं बार ब्याज दरें स्थिर रखने का ऐलान किया था. इसके बाद से अनुमान लागए जा रहे थे कि अब दिसंबर में होने वाली बैठक में ब्याज दरें कम हो सकती हैं. मगर, आरबीआई गवर्नर फिलहाल ऐसे किसी मूड में नजर नहीं आ रहे.

आरबीआई नहीं करता एक्सचेंज रेट का मैनेजमेंट

दुनिया के अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती के मसले पर उन्होंने कहा कि हम अभी इस पार्टी को ज्वॉइन नहीं करना चाहते. हम वेट एंड वॉच की मुद्रा में हैं. सही समय आने पर ही हम इस पर कोई फैसला लेंगे. हम अन्य केंद्रीय बैंकों के फैसलों का असर इकोनॉमी पर देख रहे हैं. मगर, हमारी प्राथमिकता देश में महंगाई, आर्थिक वृद्धि और इकोनॉमी है. इसके अलावा उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हम एक्सचेंज रेट का मैनेजमेंट नहीं करते हैं. हम डॉलर की खरीद और बिक्री अपनी जरूरतों के हिसाब से करते हैं.

ये भी पढ़ें 

Smartphone Loan: बदल गई भारतीयों की सोच, स्मार्टफोन और शादियों के लिए ले रहे जमकर लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget