एक्सप्लोरर

Vegetable Prices: कब मिलेगा सब्जियों की बढ़ती महंगाई से छुटकारा, RBI गवर्नर ने दिया राहत भरा ये जवाब

Vegetable Inflation: बुधवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि कब तक आम लोगों को महंगी सब्जियों से राहत मिलेगी.

RBI Governor on Inflation: भारत में आम जनता बढ़ती महंगाई के कारण (Inflation in India) परेशान है. पिछले दो महीनों में देश में टमाटर, प्याज समेत कई सब्जियों की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि कब तक सब्जियों की महंगाई से राहत मिलेगी. इस सवाल का जवाब देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि सितंबर तक सब्जियों की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

महंगाई से मिलेगी राहत

एक कार्यक्रम में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि सरकार ने सही वक्त पर हस्तक्षेप किया है. इस कारण देश में अनाज की कमी नहीं हुई और सप्लाई सही होने के कारण कीमत पर लगाम लगाने में मदद मिली है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि अभी भी मुद्रास्फीति दर उम्मीद से ज्यादा बनी हुई है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में ऐसे संकेत मिले हैं जिससे यह उम्मीद है कि आगे वाले दिनों में महंगाई से राहत मिलेगी.

सब्जियों के कीमत में आएगी कमी

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भारत में जुलाई से ही सब्जियों के दाम में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है. टमाटर के कारण मुद्रास्फीति दर में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन सरकार ने सही वक्त पर टमाटर के दाम को कंट्रोल करने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसके साथ ही मंडियों में टमाटर की नई फसलें आने से इसकी कीमत में अब जबरदस्त गिरावट देखी गई है. वहीं प्याज के सप्लाई चेन को भी बेहतर रखने के लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं. ऐसे में हमें उम्मीद है सितंबर तक सब्जियों की महंगाई में कमी देखी जा सकती है.

गौरतलब है कि जुलाई में खुदरा महंगाई दर में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 15 महीने के उच्चतम 7.44 फीसदी तक पहुंच गई है. जुलाई में महंगाई में जबरदस्त बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण सब्जियां ही रही है. सब्जियों की महंगाई दर के आसमान पर जाने के चलते देश में रिटेल महंगाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

आरबीआई उठाएगा जरूरी कदम

ध्यान देने वाली बात ये है कि आरबीआई गवर्नर को उम्मीद है कि आने वाले वक्त में सब्जियों की कीमत में गिरावट के बाद खुदरा महंगाई दर में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह तिसरी तिमाही तक गिरकर 5.7 फीसदी पर रहने की उम्मीद है. वहीं वित्त 2024 में महंगाई दर 5.4 फीसदी रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि सितंबर 2022 से ही आरबीआई महंगाई पर कड़ी नजर रखी है और आगे आने वाले वक्त में परिस्थितियों के अनुसार ही कदम उठाएगा.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: एक बार फिर लुढ़का कच्चा तेल, लखनऊ से लेकर गुरुग्राम तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget