एक्सप्लोरर

Credit Card अलर्ट! 30 जून के बाद पेमेंट नहीं कर पाएंगे करोड़ों क्रेडिट कार्ड यूजर्स, RBI का ये फैसला है वजह

Credit Card Alert: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेश के मुताबिक 1 जुलाई 2024 से सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स को एक खास तरीके से प्रोसेस किया जाएगा. क्या आप जानते हैं क्या होगा वो तरीका? जानें यहां-

Credit Card Alert: जो लोग क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं उनके लिए एक अलर्ट होने का समय आ गया है. जून का महीना खत्म होने में सिर्फ 6 दिन बचे हैं और आने वाली 1 जुलाई को क्रेडिट कार्ड से जुड़ा एक ऐसा नियम लागू होने जा रहा है जिसका सीधा असर आपके ऊपर हो सकता है. 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का है आदेश

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पहले ही आदेश दिया हुआ है कि 30 जून 2024 के बाद सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स को भारत बिल पेमेंट सिस्टम-बीबीपीएस (BBPS) के जरिए प्रोसेस किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक अभी तक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े बैंकों ने बीबीपीएस एक्टिवेट नहीं किया है. ये सभी बैंक मिलकर कस्टमर्स को 5 करोड़ क्रेडिट कार्ड इश्यू किए हैं. 

क्या बदल जाएगा 30 जून के बाद

  • जिन बैंकों या लेंडर्स ने अभी तक निर्देशों का अनुपालन नहीं किया है, वे भी 30 जून के बाद उनके लिए क्रेडिट कार्ड बिल की पेमेंट नहीं कर पाएंगे. 
  • फोनपे और क्रेड जैसे फिनटेक जो पहले से ही बीबीपीएस के मेंबर हैं, उनके लिए भी 30 जून तक आरबीआई के इन निर्देशों को मानना जरूरी है.
  • हालांकि इकनॉमिक टाइम्स के हवाले से कहा गया है कि पेमेंट इंडस्ट्री ने आखिरी डेट या टाइमलाइन को 90 दिनों तक बढ़ाने की मांग की है.

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 8 बैंकों ने अभी तक बीबीपीएस पर बिल पेमेंट सर्विस को एक्टिवेट किया है. हालांकि कुल 34 बैंकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने की मंजूरी है लेकिन इनमें से केवल 8 बैंक ही फिलहाल बीबीपीएस को चालू कर चुके हैं. 

किन बैंकों ने बीबीपीएस एक्टिवेट कराया है?

SBI कार्ड, बीओबी (बैंक ऑफ बड़ौदा) कार्ड, इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे लैंडर है जिन्होंने बीबीपीएस एक्टिवेट करा लिया है.

आरबीआई ने क्यों जारी किया है ये आदेश?

रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड के सेंट्रलाइज्ड पेमेंट का आदेश इसलिए जारी किया है क्योंकि इससे पेमेंट ट्रेंड्स के लिए बेहतर विजिबिलिटी मिल पाएगी. वहीं इसके जरिए धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन को ट्रैक करने और इन्हें सुलझाने का बेहतर तरीका मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें

Stock Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 77 हजार के नीचे तो निफ्टी 23400 से फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget