एक्सप्लोरर

HDFC Bonds: एचडीएफसी बैंक को लगा झटका, आरबीआई ने इस काम से कर दिया मना

HDFC Infra Bonds: एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का हाल ही में मर्जर हुआ है, जिससे भारत का सबसे बड़ा बैंक सामने आया है...

देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक को आरबीआई ने बड़ा झटका दिया है. रिजर्व बैंक ने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रतिभूतियों को इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड का दर्जा देने से मना कर दिया है. इसके लिए एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई से अनुरोध किया था.

एचडीएफसी लिमिटेड के हैं ये बॉन्ड

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के हाल ही में हुए विलय का हवाला देकर बॉन्ड के क्लासिफिकेशन के रिक्वेस्ट को मना किया है. आरबीआई का कहना है कि ये बॉन्ड एचडीएफसी लिमिटेड के द्वारा जारी किए गए थे, जिसका अब एचडीएफसी बैंक में विलय हो चुका है. इस कारण एचडीएफसी बैंक के द्वारा बॉन्ड के क्लासिफिकेशन को लेकर किए गए रिक्वेस्ट को पूरा नहीं किया जा सकता है.

अब बन चुका है सबसे बड़ा बैंक

दरअसल एचडीएफसी बैंक एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी थी, जबकि एचडीएफसी बैंक एक कमर्शियल बैंक है. इस मर्जर से एचडीएफसी बैंक को कई मोर्चे पर फायदा हुआ है, लेकिन बॉन्ड के मामले में उसे झटका लगा है. दोनों एंटिटिज का विलय होने के बाद एचडीएफसी बैंक को भारत का सबसे बड़ा बैंक होने का दर्जा मिल गया है. अब उसकी वैल्यू सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की तुलना में ज्यादा हो गई है.

एनबीएफसी से अलग हैं बैंकों के नियम

ताजे मामले में आरबीआई ने उसी विलय के चलते मना किया है. ईटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि आरबीआई ने रिक्वेस्ट मना करने के बारे में एचडीएफसी बैंक को एक कम्युनिकेशन में बता दिया है. मामले से जुड़े एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है- आरबीआई का कहना है कि एनबीएफसी और बैंकों के मामले में प्रावधान अलग हो जाते हैं. ऐसे में अब बॉन्ड को इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड में क्लासिफाई नहीं किया जा सकता है.

पिछले साल किया गया अनुरोध

ये बॉन्ड एचडीएफसी लिमिटेड के द्वारा मर्जर से पहले ही जारी किए गए थे. एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी लिमिटेड का मर्जर जुलाई 2023 से प्रभावी हुआ है. ये बॉन्ड 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं और इनकी मैच्योरिटी 7 से 10 साल की है. एचडीएफसी बैंक ने करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड को इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड क्लसिफाई करने के लिए रिजर्व बैंक से पिछले साल ही अनुरोध किया था.

ये भी पढ़ें: भारतीय सब्सिडियरी में हिस्सा बेचेगा पिछले साल दिवालिया हुआ ये अमेरिकी बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला
लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला
AI के दौर में Intelligence नहीं, Mental Clarity बनाएगी आपको बेहतर Leader
AI, Data और Uncertainty के बीच 'शिव' कैसे सिखाते हैं सही Leadership?
3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget