एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बोले मुकेश अंबानी, '22 जनवरी को देश में मनेगी राम दीवाली'

Ram Mandir Pran Pratishtha: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी आज सुबह श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच राम मंदिर तक गए. यहां आकर अंबानी परिवार के सदस्य बेहद खुश दिखे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और परिजनों के साथ राम मंदिर के राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इस अवसर पर वो बेहद खुश दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि "प्रभु राम आ रहे हैं और 22 जनवरी को पूरे देश में राम दीवाली मनाई जाएगी." उनकी पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि "ये एक ऐतिहासिक दिन है."

जियो की प्रॉपर्टीज पर हुई है लाइव स्ट्रीमिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देशभर के अपने सभी दफ्तरों में आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में छुट्टी का ऐलान दो दिन पहले ही कर दिया था. कंपनी के नतीजे शु्क्रवार देर शाम को आए और इसके बाद कंपनी ने सोमवार को अपने दफ्तरों में अवकाश रखने की घोषणा कर दी थी. कंपनी ने अपनी जियो की प्रॉपर्टीज पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की हुई है, इतना ही नहीं राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में अपने रिलायंस रिटेल के सभी रिटेल स्टोर में सभी आने वाले आगंतुकों को दिये भी डिस्ट्रीब्यूट कराए हैं.

एंटीलिया भी राम नाम की रौशनी से भरपूर सजा

राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी ने अपने आलीशान घर एंटीलिया को भी रान नाम से रंग दिया. एंटीलिया की राम नाम की रौशनी में नहाई हुई खूबसूरत तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हैं. 

मुकेश अंबानी परिवार सहित करते रहते हैं मंदिरों के दर्शन

अंबानी परिवार भगवान में बहुत विश्वास करता है और गाहे-बगाहे देश के इस अरबपति परिवार को मंदिरों में अलग-अलग भगवान के दर्शन करते देखा जाता रहा है. मुकेश अंबानी के घर में भगवान के प्रति अपार श्रद्धा के प्रतीक जगह-जगह पर हैं और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रहती हैं. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए अंबानी परिवार को निमंत्रण मिला था और वो इस पावन पर्व के अवसर पर अयोध्या आए हैं.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir Pran Pratishtha: कारोबारी माहौल भी हुआ भक्तिमय, इन ज्वैलर्स के कलेक्शन में भी दिखी श्रीराम के नाम की भक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget