एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: कारोबारी माहौल भी हुआ भक्तिमय, इन ज्वैलर्स के कलेक्शन में भी दिखी श्रीराम के नाम की भक्ति

Ram Mandir Pran Pratishtha Jewellers Collection: देश के कुछ ज्वैलर्स भी श्रीराम की भक्ति को अपने ज्वैलरी कलेक्शन में लेकर आए हैं और राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में सहभागिता दिखा रहे हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के राम लला स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा होने में कुछ ही समय का वक्त बचा है. देश में राममय और भक्तिमय माहौल है जिसका असर चारों तरफ देखा जा सकता है और इसके केंद्र में पावन नगरी अयोध्या है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं. देश में उद्योगपतियों से लेकर बिजनेस जगत भी इस समय अपनी भक्ति दिखाने से पीछे नहीं है. दरअसल देश में कई रिटेल ज्वैलर्स ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए मंदिर-शैली के डिजाइन और भगवान राम की तस्वीर वाले नए 'कलेक्शन' पेश किए हैं.

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स और कल्याण ज्वैलर्स ने पेश किए नए ज्वैलरी कलेक्शन

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपना 'सियाराम' कलेक्शन पेश किया है, जबकि कल्याण ज्वैलर्स ने हेरिटेज ज्वैलरी लाइन-अप 'निमाह' पेश किया है.

लोकल ज्वैलर्स भी डूबे राम नाम की भक्ति में

देश के कुछ लोकल और राज्यों, शहरों के स्थानीय ज्वैलर्स भी इस समय जमकर सीताराम, श्रीराम और राम दरबार की सोने-चांदी की मूर्तियों की अच्छी बिक्री कर रहे हैं. सुनार, ज्वैलर्स, बड़े ज्वैलरी ब्रांड्स को इस समय राममय ज्वैलरी और मूर्तियों की जमकर मांग मिल रही है.

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किया गहनों का नया कलेक्शन

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के मैनेजिंग एड्ट और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुवनकर सेन ने कहा, "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रत्याशा में हर जगह भगवान राम की भक्ति का माहौल है." उन्होंने कहा कि ये डिजाइन भगवान राम और सीता के राज्याभिषेक के पौराणिक क्षण की याद दिलाते हुए राम मंदिर की भव्यता को दर्शाते हैं.

कल्याण ज्वैलर्स ने भी पेश किया नया ज्वैलरी कलेक्शन

कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा कि 'निमाह' कलेक्शन में "हमारी समृद्ध विरासत को समकालीन डिजाइन के साथ पेश किया गया है और कीमती पत्थरों से सजाया गया है."

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां लंबे समय से चल रही हैं जो आज अपने निर्णायक पल के लिए अयोध्या नजरी सजधजकर तैयार है. बस कुछ समय बाद भारतीयों का सदियों लंबा इंतजार पूर्ण हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गौतम अडानी का ट्वीट, इसे बताया ज्ञान-शांति का प्रवेश द्वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget