एक्सप्लोरर

Petrol Pump Protest: राजस्थान के लोगों को मिली राहत, खत्म हुई पेट्रोल पंपों की हड़ताल

Petrol-Diesel Crisis: राज्य के पेट्रोल पंप संचालक विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों की हड़ताल पर थे, लेकिन राज्य सरकार से बातचीत के बाद उन्होंने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है...

राजस्थान के करोड़ों लोगों को आज सोमवार की सुबह बड़ी राहत मिली. डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर आसन्न संकट अब टल गया है. राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी दो दिवसीय हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है.

डीलर्स एसोसिएशन ने लिया वापस

एएनआई ने आज सुबह बताया कि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया है. पेट्रोल पंपों के संचालक राज्य में मूल्यवर्धित कर यानी वैट को कम करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 2 दिनों की हड़ताल पर थे. पेट्रोल पंपों की हड़ताल रविवार 10 मार्च से शुरू हुई थी और 12 मार्च मंगलवार की सुबह तक चलने वाली थी.

दो दिनों की हड़ताल का हुआ था ऐलान

हड़ताल के कारण राज्य में डीजल और पेट्रोल जैसे जरूरी ईंधनों की आपूर्ति का संकट पैदा हो गया था. इस हड़ताल के तहत पेट्रोल पंप संचालकों ने ऐलान किया था कि वे दो दिनों तक न तो तेल कंपनियों से डीजल और पेट्रोल खरीदेंगे, न ही डीजल और पेट्रोल की खुदरा बिक्री करेंगे. इसके चलते राज्य में लाखों वाहनों के पहिए थम सकते थे.

इन कारणों से हो रही थी हड़ताल

फ्यूल स्टेशन ऑपरेटर्स का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बाद भी राजस्थान सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैट को कम नहीं किया है. इसके अलावा तेल कंपनियों ने पिछले सात साल से पेट्रोल पंपों के डीलर कमिशन में बढ़ोतरी नहीं की है. बकौल ऑपरेटर्स, इससे उनकी कमाई पर बुरा असर पड़ रहा है. उनका कहना था कि लगातार मांग करने के बाद भी ध्यान नहीं दिए जाने से वे हड़ताल करने पर मजबूर हुए हैं. हालांकि अब राज्य सरकार के साथ बातचीत हुई है, जिसके बाद हड़ताल को वापस लिया गया है.

आज सुबह से खुल गए पंप

एएनआई ने जयपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का एक बयान भी साझा किया है. बयान में कहा गया है कि सरकार ने पेट्रोल पंप संचालकों के प्रतिनिधियों को रविवार दोपहर में बातचीत के लिए बुलाया था. बैठक में कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे. एसोसिएशन ने एक घंटे चली बातचीत को सफल बताया और कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया है. हड़ताल वापस लेने के बाद आज सुबह 6 बजे से फिर से राज्य भर में पेट्रोल पंप सामान्य परिचालन करने लग गए हैं.

ये भी पढ़ें: स्पेक्ट्रम की नई नीलामी, नहीं बदली सबसे महंगे बैंड के लिए रिजर्व प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget