एक्सप्लोरर

Spectrum Auction: स्पेक्ट्रम की नई नीलामी, नहीं बदली सबसे महंगे बैंड के लिए रिजर्व प्राइस

Telecom Bands Reserve Price: सरकार ने कंपनियों को स्पेक्ट्रम की इस नीलामी में बोली लगाने के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया है. नीलमी 20 मई से शुरू होने वाली है...

देश में टेलीकॉम बैंड यानी स्पेक्ट्रम की नई नीलामी जल्द होने वाली है. सरकार ने इसे लेकर अपडेट शेयर कर दिया है. पिछले सप्ताह शुक्रवार को सामने आए अपडेट के अनुसार, इस नीलामी में आठ स्पेक्ट्रम बैंड उपलब्ध रहने वाले हैं. इस नीलामी में दो सबसे महंगे स्पेक्ट्रम बैंड के लिए रिजर्व कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

नीलाम होंगे इतने हजार करोड़ के स्पेक्ट्रम

टेलीकॉम डिपार्टमेंट के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नई नीलामी 20 मई से शुरू होगी. इसके लिए डिपार्टमेंट ने आवेदन मंगाया है. इस नीलामी में मोबाइल फोन सेवाओं के लिए आठ बैंड के स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी. इस नीलामी में 96,317.65 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम उपलब्ध होंगे. नीलामी में उन स्पेक्ट्रम को भी शामिल किया जाएगा, जो इन्सॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही कंपनियों के पास हैं.

22 अप्रैल तक बोलियां लगाने का मौका

इस नीलामी में कंपनियां 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम बैंड के लिए बोलियां लगा सकेंगी. कंपनियां 22 अप्रैल तक बोलियां पेश कर सकती हैं, उसके बाद 20 मई से नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

इन 2 बैंडों के लिए नहीं बदली रिजर्व प्राइस

सरकार ने इस नीलामी में उन स्पेक्ट्रम बैंड के लिए रिजर्व कीमतों को बढ़ाया है, जिनके लिए कंपनियां सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाती हैं. हालांकि दो सबसे महंगे टेलीकॉम बैंड 800 मेगाहर्ट्ज और 900 मेगाहर्ट्ज के लिए रिजर्व प्राइस में बदलाव नहीं हुआ है. सर्किल के हिसाब से दिल्ली टेलीकॉम सर्किल के लिए रिजर्व प्राइस सबसे ज्यादा है. उसके बाद मुंबई और कोलकाता सर्किल क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

800 और 900 मेगाहर्ट्ज के रिजर्व प्राइस

दिल्ली सर्किल के लिए 800 मेगाहर्ट्ज टेलीकॉम बैड की रिजर्व प्राइस 479 करोड़ रुपये है, जबकि 900 मेगाहर्ट्ज की रिजर्व प्राइस 436 करोड़ रुपये रखी गई है. इसी तरह मुंबई सर्किल में 800 और 900 मेगाहर्ट्ज बैंड की रिजर्व प्राइस क्रमश: 468 करोड़ रुपये और 389 करोड़ रुपये है. कोलकाता सर्किल के लिए दोनों बैंड की रिजर्व प्राइस 153 करोड़ रुपये है. साल 2022 में हुई नीलामी में भी इनकी दरें लगभग यही रही थीं.

इन बैंडों में हुआ रिजर्व प्राइस में बदलाव

1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में दिल्ली में रिजर्व प्राइस पुराने स्तर 270 करोड़ रुपये पर है, लेकिन मुंबई और कोलकाता में 12-12 फीसदी बढ़ाकर 264 करोड़ रुपये और 109 करोड़ रुपये कर दी गई हैं. वहीं 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में दिल्ली सर्किल में रिजर्व प्राइस 12 फीसदी बढ़कर 251 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि मुंबई और कोलकाता के लिए पुराने स्तर पर ही हैं और क्रमश: 196 करोड़ रुपये और 80 करोड़ रुपये हैं.

ये भी पढ़ें: एक साल में इस पीएसयू शेयर ने डबल किया निवेशकों का पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget