एक्सप्लोरर

Railway Budget 2025: बजट में रेलवे के लिए खुलेगा खजाने का पिटारा! मिल सकता है 3 लाख करोड़ का तोहफा

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 1 फरवरी को बजट पेश करने वाली हैं. इससे भारतीय रेलवे को भी काफी उम्मीदें हैं, जिससे कई सारे काम पूरे होने हैं.

Railway Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 1 फरवरी को बजट पेश करने वाली हैं. इस पर देश की निगाहें टिकी हुई हैं. केंद्रीय बजट में रेलवे को लेकर कई अहम घोषणाएं होने की संभावना जताई जा रही हैं. उम्मीद है कि इस बार रेलवे के बजट में 15-20 परसेंट तक का इजाफा हो क्योंकि चालू वित्त वर्ष के फंड को इस्तेमाल किए जाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. पिछली बार रेलवे को बजट के तहत रेलवे को 2.65 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे, जिसे इस बार 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने की संभावना है. 

बजट बढ़ने पर रेलवे के ये काम होंगे पूरे

द इकोनॉमिक टाइम्स के साथ एक्सपर्ट्स की हुई बातचीत से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल के बजट में रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड कराने का काम पूरा हो सकता है, कई मॉर्डन ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं, कई नए ट्रैक पर भी बात सकती है ताकि ट्रैफिक को कम किया जा सके. 

उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बजट में रेलवे के लिए बढ़ाई गई राशि का उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न किए जाने और लोकोमोटिव, कोच और वैगन सहित आवश्यक उपकरणों की खरीद पर किया जा सकता है. 

बुलेट ट्रेन पर भी काम तेजी से बढ़ेगा आगे

इस बार रेलवे का बजट बढ़ा, तो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम को भी तेजी से आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद मिल जाएगी, जिसे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) के नाम से भी जाना जाता है. एक सरकारी अधिकारी के हवाले से ईटी टाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल रेलवे का बजट 20 फीसदी तक बढ़ सकता है क्योंकि पिछली बार रेलवे को दिए गए 2.65 लाख करोड़ रुपये में से लगभग 80 फीसदी का उपयोग किया जा चुका है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी ईटी टाइम्स को जानकारी दी, रेलवे बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं. इसे चालू वित्त वर्ष में ही खत्म किए जाने का टार्गेट है.

बता दें कि भारतीय रेलवे ने बुलेट ट्रेन परियोजना की देखरेख करने वाली नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को वित्त वर्ष 2025 के लिए 21,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. 

ये भी पढ़ें:

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? इस तरीके से सरकार करती है कैलकुलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget