एक्सप्लोरर

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? इस तरीके से सरकार करती है कैलकुलेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. इससे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा. 8वें वेतन आयोग की लंबे समय से मांग की जा रही थी.

8th Pay Commission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है, जिसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 जनवरी को दी. वेतन आयोग का ऐलान कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद किया गया. सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाकर 53 परसेंट कर दिया. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA जनवरी में फिर से बढ़ने वाला है. फिलहाल कर्मचारियों और पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी व पेंशन मिल रही है, जिसे 1 जनवरी 2016 में लागू किया गया था. 

पीएम मोदी को कर्मचारियों के प्रयास पर गर्व

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होंगी. ईटी वेल्थ ऑनलाइन ने इस पर एक्सपर्ट्स से बात कर यह जानने की कोशिश की कि पिछले वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को औसतन कितनी वेतन वृद्धि की उम्मीद करनी चाहिए. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कहा, ''हम सभी सरकारी कर्मचारियों के प्रयासों पर गर्व करते हैं, जो एक विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते हैं. 8वें वेतन आयोग पर कैबिनेट के फैसले से उनकी जीवन की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ कंजप्शन को भी बढ़ावा मिलेगा.'' 

इतनी सैलरी हाइक की कर सकते उम्मीद

SKV Law Offices के सीनियर एसोसिएट निहाल भारद्वाज ने द इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा, ''पिछले वेतन आयोगों के तहत हुई वृद्धि के आधार पर सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के तहत औसतन 25-30 परसेंट तक सैलरी हाइक की उम्मीद कर सकते हैं. 6वें वेतन आयोग (1 जनवरी, 2006 -2016 तक) में फिटमेंट फैक्टर 1.86 के तहत 40 परसेंट वेतन वृद्धि हुई थी, जबकि 7वें वेतन आयोग (1 जनवरी, 2016-2026) ने फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा था, जिससे लगभग 23-25 परसेंट तक सैलरी बढ़ी थी.'' 

2.86 फिटमेंट फैक्टर रहने की संभावना

वहीं कुछ एक्सपर्ट्स 8वें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी में 186 परसेंट तक की जबरदस्त वृद्धि होने की उम्मीद कर रहे हैं. इससे मिनिमम बेसिक सैलरी मंथली 51,480 रुपये हो जाएगी. इस बार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.86 तक करने की संभावना जताई जा रही है. 

कैसे करेंगे सैलरी हाइक को कैलकुलेट? 

वहीं कुछ एक्सपर्ट्स 8वें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी में 186 परसेंट तक की जबरदस्त वृद्धि होने की उम्मीद कर रहे हैं. इससे मिनिमम बेसिक सैलरी मंथली 51,480 रुपये हो जाएगी. इस बार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.86 तक करने की संभावना जताई जा रही है. 
 
केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर के जरिए सैलरी में हाइक को कैसे कैल्कुलेट करते हैं इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं. मान लीजिए कि अभी आपकी बेसिक सैलरी मंथली 40,000 रुपये है और 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.5 रखा गया है. इसके आधार पर आपकी बेसिक सैलरी बढ़कर मंथली 1 लाख रुपये हो जाएगी. हालांकि, शुरुआती अवधि में महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा क्योंकि आमतौर पर वेतन आयोग इसके लिए रिकमेंडेशंस करता है. इसके अनुसार महंगाई भत्ता आने वाले समय के वेतन में जुड़ जाता है. वेतन आयोग की रिकमेंडेशंस के आधार पर दूसरे अलाउंस में भी बदलाव हो सकता है.
 
ये भी पढ़ें:

Zomato को है अपने वर्कर्स की सेहत की फिक्र, कर दिया 'कैप्टिव वेलनेस फेसिलिटी' को लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget