एक्सप्लोरर

Post Office Scheme: PPF स्कीम में निवेश कर पाएं बेहतर रिटर्न के साथ टैक्स छूट का फायदा, जानें योजना की डिटेल्स

PPF Scheme: अगर आप किसी ऐसी स्मॉल सेविंग स्कीम की तलाश में हैं जिसमें निवेश करके आपको तगड़ा रिटर्न मिले तो पीपीएफ एक अच्छा ऑप्शन है. हम आपको इस स्कीम के डिटेल्स बता रहे हैं.

Public Provident Fund: भारत सरकार देश के हर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है. इनमें से कई स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) है जिसमें निवेश करने पर आपको तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने को आ गया है. ऐसे में अगर आपने अभी तक टैक्स प्लानिंग (Tax Planning) नहीं की है तो जरूर कर लें. अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं जिसमें आपको तगड़े रिटर्न के साथ ही टैक्स छूट का लाभ भी मिले तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (Public Provident Fund Scheme) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यह एक सरकारी स्कीम (Government Scheme) है जिसमें आपको सुरक्षा की 100 फीसदी गारंटी मिलती है. इस स्कीम के तहत आप पोस्ट ऑफिस समेत किसी भी सरकारी बैंक में खाता खुलवा सकते हैं. हम आपको इस स्कीम के पूरे डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

जानिए पीपीएफ खाता खोलने की पात्रता

पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है अगर उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है. वहीं 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों का भी पीपीएफ खाता खुलवाया जा सकता है, लेकिन माता-पिता की देखरेख में. एक व्यक्ति केवल एक ही पीपीएफ खाता खुलवा सकता है. इस खाते को 15 साल की अवधि के लिए खोला जा सकता है. इसमें आप एक वित्त वर्ष में 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.

जानें ब्याज दर और टैक्स छूट के डिटेल्स

पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको हर साल 7.1 फीसदी की कंपाउंडिंग ब्याज दर मिलता है. इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि आपको टैक्स छूट का फायदा भी मिल सकता है. इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत आपको एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके साथ ही इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज पर आपको किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा.

आसानी से मिलेगा लोन

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के तहत जमा पैसों पर आपको लोन की सुविधा भी मिलती है. लोन की सुविधा आप पीपीएफ खाता खुलवाने के तीन साल के बाद से ले सकते हैं. पीपीएफ खाता में जमा पूरी राशि का 75 फीसदी तक आपको लोन के रूप में मिल सकता है. ध्यान रखें कि पीपीएफ की ब्याज दरों का केंद्र सरकार हर तिमाही के समीक्षा करती है. 

ये भी पढ़ें-

Income Tax Rules: बजट में टैक्स स्लैब में हुआ बदलाव, कितनी बार नए और पुराने टैक्स रिजीम को कर सकते हैं चेंज? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget