एक्सप्लोरर

PM Muft Bijli Yojana: छत पर सोलर पैनल के लिए कैसे पाएं सब्सिडी? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Rooftop Solar Scheme: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी की मंजूरी दे दी है. आइए जानते हैं, आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में घोषित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही सब्सिडी के साथ अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने का रास्ता साफ हो गया है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप भी किस तरह से सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकते हैं और सब्सिडी के साथ अपने घर के लिए मुफ्त बिजली का बंदोबस्त कर सकते हैं...

प्रधनमंत्री मोदी ने किया था ऐलान

सबसे पहले नए रूफटॉप सोलर स्कीम यानी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बात. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के बारे में सबसे पहले जनवरी में ऐलान किया था. उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करते हुए योजना के बारे में जानकारी दी थी. इस योजना के तहत एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.

आम लोगों और सरकार दोनों को फायदा

इस योजना से आम लोगों और सरकार दोनों को फायदा होने वाला है. आम लोग जहां घर की छत पर सौर ऊर्जा से बिजली बनाकर अपने बिजली के बिल को फ्री कर सकते हैं और इस तरह से हर महीने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं, वहीं सरकार को देश में अक्षय ऊर्जा खासकर सौर ऊर्जा से बिजली के उत्पादन के अपने लक्ष्य को पाने में मदद मिल सकती है. सौर ऊर्जा से ज्यादा से ज्यादा बिजली तैयार होने पर देश को अपनी ऊर्जा जरूरतों के मामले में आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.

78 हजार रुपये तक की मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सब्सिडी को मंजूरी दी गई. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 1 किलोवाट के सोलर पैनल सिस्टम के लिए सरकार 30 हजार रुपये की सब्सिडी देगी. वहीं 2 किलोवाट के पैनल के लिए 60 हजार रुपये की और 3 किलोवाट के सोलर पैनल सिस्टम के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी.

सस्ते ब्याज पर मिलेगा बिना कोलैटरल लोन

सब्सिडी के अलावा सोलर पैनल लगाने में जो अतिरिक्त रकम का खर्च आएगा, उसके लिए कम ब्याज पर लोन मुहैया कराया जाएगा. इस लोन के लिए आम लोगों को कोई कोलैटरल रखने की जरूरत नहीं होगी. बयान के अनुसार, घर की छत पर 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर पैनल सिस्टम लगाने के लिए 7 फीसदी की दर से कोलैटरल फ्री लोन मिलेगा.

सब्सिडी के लिए कैसे करें अप्लाई: 

  • सबसे पहले https://pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्टर करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए बिजली वितरण कंपनी के नाम, ग्राहक नंबर, मोबाइल और ईमेल की जरूरत होगी.
  • कंज्युमर/ग्राहक नंबर और मोबाइल नंबर की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें.
  • रूफटॉप सोलर स्कीम में अप्लाई करने के फॉर्म का चयन करें.
  • अप्लिकेशन को रीव्यू के बाद मंजूरी दी जाएगी.
  • मंजूरी के बाद संबंधित डिस्कॉम में रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से पैनल लगवाएं.
  • पैनल लगने के बाद प्लांट डिटेल सबमिट करें और नेट मीटर के लिए अप्लाई करें.
  • नेट मीटर लगने और डिस्कॉम के इंस्पेक्शन करने के बाद पोर्टल पर कमिशनिंग सर्टिफिकेट मिलेगा.
  • सर्टिफिकेट मिलने के बाद बैंक अकाउंट डिटेल और कैंसल्ड चेक के साथ सब्सिडी के लिए अप्लाई करें.
  • आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक अकाउंट मे सब्सिडी की रकम मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: पेमेंट बैंक से पेटीएम ने बनाई दूरी, संकट के बीच उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget