एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: पेमेंट बैंक से पेटीएम ने बनाई दूरी, संकट के बीच उठाया ये कदम

Paytm Payment Bank: आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस अपनी अनुषंगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ दूरी बना रही है...

फिनटेक कंपनी पेटीएम ने जारी संकट के बीच एक बड़ा कदम उठाया है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने विवादों में फंसी पेटीएम पेमेंट्स बैंक से दूरी बढ़ा दी है. इसके लिए कई इंटर-कंपनी एग्रीमेंट को समाप्त कर दिया गया है.

पेटीएम फाउंडर ने शेयर किया अपडेट

पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अपडेट में इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपडेट किया- पेटीएम और पीपीबीएल (पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड) के शेयरहोल्डर्स विभिन्न इंटर कंपनी एग्रीमेंट को डिसकंटीन्यू करने पर सहमत हुए हैं. उन्होंने एक्स पर इस पोस्ट के साथ में स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग को भी अटैच किया.

Paytm and all PPBL shareholders have agreed to discontinue various inter company agreements with PPBL.

See the stock exchange filing for details:https://t.co/QklKOu44Ag

— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) March 1, 2024

">

बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स ने दी मंजूरी

शेयर बाजार में पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिस्टेड है. कंपनी ने बीएसई और एनएसई को इस हालिया डेवलपमेंट के बारे में आज 01 मार्च को अवगत कराया. डिस्क्लोजर में बताया गया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स ने एसोसिएट कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ विभिन्न इंटर-कंपनी एग्रीमेंट को रद्द करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

काम करती रहेंगी पेटीएम की ये सेवाएं

पेटीएम का कहना है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के परिचालन को स्वतंत्र करने के कई उपाय किए जा रहे हैं. इंटर कंपनी एग्रीमेंट को समाप्त करना उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है. कंपनी ने बयान में यह भी जोड़ा है कि वन97 कम्युनिकेशंस और पेटीएम ऐप, पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम कार्ड मशीन समेत उसकी विभिन्न सेवाएं बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी.

इन सेवाओं पर एक्शन का असर

पेटीएम इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही है. केवाईसी समेत विभिन्न अनुपालनों में असफल रहने के चलते आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर कार्रवाई की है. आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कई सेवाओं पर रोक लगा दी है. आरबीआई के एक्शन का असर पेटीएम वॉलेट और पेटीएम फास्टैग जैसी कई सेवाओं पर हुआ है. इसके तहत 15 मार्च के बाद पेटीएम वॉलेट में पैसे ऐड करना या फास्टैग को रिचार्ज कर पाना संभव नहीं होगा. पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुले विभिन्न अकाउंट में 15 मार्च के बाद पैसे भी क्रेडिट नहीं हो पाएंगे. हालांकि अगर पेटीएम वॉलेट या फास्टैग में बैलेंस बचा रहा तो उसके समाप्त होने तक 15 मार्च के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसी तरह 15 मार्च के बाद भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट से पैसे निकाले जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: इन मजदूरों को मिली बड़ी राहत, पिछले महीने कम हुई महंगाई की मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget