एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने अबू धाबी में कहा- उनकी सरकार के तीसरे टर्म में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

PM Modi in Abu Dhabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में कहा कि उनकी सरकार के तीसरे टर्म में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी.

PM Modi in Abu Dhabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं. पीएम मोदी यूएई की यात्रा पर गए हुए हैं और मंगलवार 13 फरवरी को अबू धाबी में शेख जायद स्टेडियम में पीएम मोदी के स्वागत में 'अहलन मोदी' कार्यक्रम हुआ. यहां पीएम मोदी ने भारत और यूएई के बीच संबंधों की जमकर तारीफ करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए भारतीय समुदाय को अपना परिवार बताया. यहां  भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर अपनी गारंटी दी.

पीएम मोदी ने बताया भारत कब तक बनेगा तीसरे नंबर की इकोनॉमी

इस मेगा शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी का वादा करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के तीसरे टर्म में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. उन्होंने कहा, "हर भारतीय की क्षमता में मेरे विश्वास के कारण मैंने गारंटी दी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरी करने की गारंटी."

जल्द ही UAE में शुरू हो जाएगा UPI सिस्टम

पीएम ने घोषणा की है कि बहुत जल्द ही यूएई में भी यूपीआई सिस्टम चालू हो जाएगा और जिस तरह से भारत में लोगों को यूपीआई सर्विसेज मिल रही हैं, वैसी ही सुविधाएं यहां भी मिल पाएंगी. लोगों के लिए ट्रांजेक्शन करना बेहद आसान होगा. दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जुड़ने से फिनटेक में एक नए युग की शुरुआत होगी.

पीएम मोदी ने भारत और यूएई के बीच कारोबारी रिश्तों को बताया मजबूत

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूएई अब भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार और सातवां सबसे बड़ा निवेशक है. उन्होंने कहा, "दोनों देश जीवन सुगमता और व्यापार सुगमता पर साझेदारी कर रहे हैं." पीएम मोदी ने कहा, "आज हर भारतीय का उद्देश्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है. हमारा भारत मजबूत आर्थिक वृद्धि देख रहा है और हमारा भारत अनेक मोर्चों पर वैश्विक विमर्श की अगुवाई कर रहा है."

10 सालों में मेरी सातवीं यूएई यात्रा-पीएम मोदी ने कहा

पीएम मोदी ने 2015 की अपनी पहली यूएई यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस समय वह केंद्र सरकार में नए थे और यह तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूएई यात्रा थी. उन्होंने याद किया कि "तब से दस वर्षों में यह यूएई की मेरी सातवीं यात्रा है. मैं आपमें से प्रत्येक का अत्यंत आभारी हूं" पीएम मोदी ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने कहा, "यह केवल मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है."

SEBI Warning: हाई रिटर्न का दावा करने वाली कंपनियों से रहें सावधान, सेबी ने निवेशकों को दी चेतावनी   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price: 1000 रुपये के करीब महंगा हुआ 24 कैरेट सोना, 22 और 18 कैरेट में भी तेजी; जानें लेटेस्ट कीमत
1000 रुपये के करीब महंगा हुआ 24 कैरेट सोना, 22 और 18 कैरेट में भी तेजी; जानें लेटेस्ट कीमत
Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी 110 अंक नीचे
शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी 110 अंक नीचे
LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर
LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget