एक्सप्लोरर

SEBI Warning: हाई रिटर्न का दावा करने वाली कंपनियों से रहें सावधान, सेबी ने निवेशकों को दी चेतावनी  

SEBI Advisory: सेबी ने कहा है कि हाई और निश्चित रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती है. निवेशकों को सोच समझकर सेबी के साथ रजिस्टर कंपनियों में ही पैसा लगाना चाहिए.

SEBI Advisory: बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने निवेशकों को ऐसी अनरजिस्टर्ड कंपनियों से सावधान रहने को कहा है, जो सुनिश्चित और हाई रिटर्न का दावा करती हैं. सेबी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी फर्जी कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. निवेशकों को इनसे बचकर रहना होगा. ये खुद को सेबी के साथ रजिस्टर होने का दावा भी करती हैं.

सिक्योरिटीज मार्केट में निवेश से पहले पड़ताल करें

सेबी ने निवेशकों से कहा है कि वह सिक्योरिटीज मार्केट में निवेश करने से पहले खुद अच्छे से जांच पड़ताल करें. सेबी के साथ रजिस्टर होने का दावा करने वाली कंपनी की भी जांच करें. यह वेरिफिकेशन सेबी की वेबसाइट से किया जा सकता है. इसके अलावा सेबी से संपर्क करके भी कंपनियों के बारे में जांच की जा सकती है. साथ ही निवेशकों को चेक करना चाहिए कि सेबी ने ऐसी कंपनी के खिलाफ क्या एक्शन लिया है. 

हाई रिटर्न के साथ पैसा डूबने की हाई रिस्क

सेबी ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि हाई रिटर्न के साथ पैसा डूबने की हाई रिस्क जुड़ी होती है. ऐसा दावा करने वाली कंपनियां अक्सर लोगों का पैसा डुबा देती हैं. साथ ही यह कंपनियां लोगों के साथ फ्रॉड में भी लिप्त पाई गई हैं. सेबी के मुताबिक, सिक्योरिटी मार्केट में निश्चित रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती. 

फर्जी कंपनियां और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कर रहे दावे 

सेबी ने पाया है कि ऐसी फर्जी कंपनियां और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सेबी के फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर लोगों को फंसाती हैं. एक बार भरोसा जीत लेने के बाद यह लोग निवेशकों को हाई और सुनिश्चित रिटर्न की योजना बताते हैं. ऐसी योजनाएं अक्सर फर्जी निकलती हैं. इसलिए सेबी ने सलाह दी है कि ऐसे किसी भी दावे पर अपना पैसा न लगाएं.  

सेबी के साथ रजिस्टर कंपनियों के साथ ही पैसा लगाएं

सेबी ने निवेशकों को कहा है कि निवेश के निर्णय लेते समय सावधान रहें. सोच समझकर अपना पैसा कहीं लगाएं. जांच के बाद सिर्फ सेबी के साथ रजिस्टर कंपनियों के साथ ही पैसा लगाएं. उन्हें सुनिश्चित एवं हाई रिटर्न के फर्जी दावों में नहीं फंसना चाहिए. इन गाइडलाइन का पालन करके निवेशक फाइनेंशियल लॉस और फर्जीवाड़े से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: चलते रहेंगे पेटीएम के क्यूआर कोड, मर्चेंट्स को नहीं आने देंगे दिक्कत, कंपनी ने दिलाया भरोसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget