एक्सप्लोरर

वित्त आयोग पर मचे हंगामे के बाद पीएम का जवाब, आरोपों को किया खारिज

आज पीएमओ ने ट्वीट के जरिए भी कहा कि केंद्र सरकार ने वास्तव में वित्त आयोग को जनसंख्या नियंत्रण पर काम कर रहे राज्यों को प्रोत्साहन देने पर विचार करने का सुझाव दिया है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 वें वित्त आयोग की संदर्भ शर्तों (टर्म ऑफ रेफरेंस) को लेकर कुछ दक्षिणी राज्यों द्वारा लगाये जा रहे आरोपों को खारिज कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 वें वित्त आयोग की संदर्भ शर्तें कुछ राज्यों अथवा एक खास क्षेत्र को राजकीय आवंटन में नुकसान नहीं पहुंचाएंगी. ऐसे आरोपों का जिक्र करते हुए पीएम ने इसे आधारहीन बताया.

आज पीएमओ ने ट्वीट के जरिए भी कहा कि केंद्र सरकार ने वास्तव में वित्त आयोग को जनसंख्या नियंत्रण पर काम कर रहे राज्यों को प्रोत्साहन देने पर विचार करने का सुझाव दिया है. मोदी ने कहा कि इस पहल से तमिलनाडु जैसे राज्य जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए ऊर्जा और संसाधन समेत काफी प्रयास किये हैं, निश्चित तौर पर लाभान्वित होंगे.

वित्त आयोग पर मचे हंगामे के बाद पीएम का जवाब, आरोपों को किया खारिज

क्या है मामला दरअसल वित्त आयोग को ऐसे राज्यों के लिए कुछ खास प्रोत्साहन दिए जाने के निर्देश हैं जिन राज्यों ने अपने यहां जनसंख्या नियंत्रण को लेकर खास उपाय और प्रयास किए हैं. लिहाजा तमिलनाडु जैसे राज्य जिन्होंने अपने यहां जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए बड़े प्रयास, ऊर्जा और संसाधन लगाए हैं उन्हें निश्चित तौर पर फायदा होगा. इसी कारण से कुछ दक्षिणी राज्य ये आरोप लगा रहे हैं कि उनके साथ राजकीय आवंटन में भेदभाव हो सकता है.

पीएम मोदी ने कैंसर संस्थान के हीरक जयंती भवन का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘मैं आपको बताता हूं, हमारे आलोचकों से कुछ तो छूट गया है. केंद्र सरकार ने वित्त आयोग को सुझाव दिया है कि जनसंख्या नियंत्रण पर काम करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन देने पर विचार किया जाए. मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि ऐसा पहले नहीं होता था.’

मोदी ने कहा कि ये आरोप निहित स्वार्थों से प्रेरित हैं. केंद्र सरकार सहकारी संघवाद को प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा , ‘हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है, आइये हम सब मिलकर नया भारत बनाने के लिए काम करें जिससे हमारे स्वतंत्रता सेनानी भी गौरवान्वित होंगे.’ उन्होंने लोगों को तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी. तमिल नव वर्ष 14 अप्रैल को है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget