एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman: पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 12वीं किस्त, आपको रकम मिली या नहीं; ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया और डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर दी है.

PM Kisan Samman: देश के करीब 12 करोड़ किसानों को केंद्र सरकार की ओर से दीवाली का तोहफा मिल गया है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों के खाते में इसकी 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) भेज दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022' का उद्घाटन किया और डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 12वीं किस्त राशि जारी कर दी है.

खबर के मुताबिक इस आयोजन में देश के 12 करोड़ किसानों के खाते में कुल 16,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है. इस आयोजन को देखने के लिए देश भर के 13,500 से अधिक किसान और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप एकत्रित रहे हैं. पीएम ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी है. पीएम ने देशभर में 600 पीएम कृषि समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन भी किया है. देश में सभी खुदरा यूरिया केंद्रों को पीएम कृषि समृद्धि केंद्रों के तौर पर विकसित किया जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आने वाले 2000 रुपये आज किसानों के खाते में पहुंच गए हैं और इसके लिए सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं. अब पीएम मोदी ने किसान सम्मान सम्मेलन में किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दे दी थी.

प्रधानमंत्री ने क्या कहा
पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि किसानों के खातों में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं और इससे उन्हें इनपुट लागत के प्रबंधन में मदद मिली है. उन्होंने बताया कि सरकार यूरिया जैसे आवश्यक उर्वरकों के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है और इस वर्ष ही 2.5 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है, जबकि इस बात पर जोर दिया गया है कि देश को कृषि में आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सब्सिडी दी जा रही है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरिया की कीमतें और डीएपी महंगा होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि उर्वरकों को 'भारत' के रूप में पुन: ब्रांडेड किया जाएगा और उनकी कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि परिवहन लागत को नियंत्रित किया जाएगा. किसानों और कृषि स्टार्टअप्स की सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि कृषि के आधुनिकीकरण के उपाय किए जा रहे हैं और किसान समृद्धि केंद्र इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाएंगे. 

11वीं किस्त में जारी हुए थे 21,000 करोड़ रुपये
पीएम नरेंद्र मोदी ने मई में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की थी. इस किस्त के के रूप में देश के किसानों के लिए कुल 21,000 करोड़ रुपये जारी किए गए थे.

आपका नाम लिस्ट में है या नहीं-कैसे पता करेंगे
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये पाने वाले किसानों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, अगर आप ये नहीं जानते हैं तो यहां बताए गए तरीके से जान सकते हैं.

  • आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/  पर जाना होगा.
  • होम पेज पर मेन्यू बार को देखें यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाना होगा.
  • यहां Beneficiary List पर क्लिक या टैप करना होगा जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा.
  • यहां आप स्टेट में ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपने राज्य को सिलेक्ट कर सकते हैं.
  • राज्य सेलेक्ट करने के बाद दूसरे टैब में जिला या डिस्ट्रिक्ट को चुनें.
  • तीसरे टैब में तहसील या उप जिला, चौथे में ब्लॉक और पांचवें में अपने गांव का नाम चुनकर सेलेक्ट करना होगा.
  • इसके बाद Get Report का ऑप्शन आएगा जिसपर क्लिक करते ही पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी.
  • अपने गांव की लिस्ट में से आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Electronics Mart India IPO: इलेक्ट्रोनिक्स मार्ट की शानदार लिस्टिंग, 52 फीसदी प्रीमियम पर शेयर हुए लिस्ट-जानें दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget