एक्सप्लोरर

Electronics Mart India IPO: इलेक्ट्रोनिक्स मार्ट की शानदार लिस्टिंग, 52 फीसदी प्रीमियम पर शेयर हुए लिस्ट-जानें दाम

Electronics Mart IPO: कंपनी का इश्यू प्राइस 59 रुपये था जिसके सामने शेयरों की लिस्टिंग 31 रुपये या 52.54 फीसदी के प्रीमियम के साथ 90 रुपये प्रति शेयर पर हुई. इसके निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गन मिला.

Electronics Mart India IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड ( Electronics Mart India Limited) के शेयरों की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है. आईपीओ 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक खुला था. इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के शेयरों की एनएसई पर 90 रुपये प्रति शेयर पर लिस्टिंग हुई है जो इसके इश्यू प्राइस 59 रुपये से 52.5 फीसदी के प्रीमियम को दिखाती है. 

कंपनी के शेयरों की बंपर लिस्टिंग
कंपनी का इश्यू प्राइस 59 रुपये था जिसके सामने शेयरों की लिस्टिंग 31 रुपये या 52.54 फीसदी की प्रीमियम के साथ 90 रुपये प्रति शेयर पर हुई है. वहीं बीएसई पर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग 89.40 रुपये प्रति शेयर पर हुई है. लिस्टिंग के समय बीएसई पर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3439 करोड़ रुपये पर था. जाहिर तौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया की बंपर लिस्टिंग से इसके निवेशकों को दीवाली से पहले ही तोहफा मिल गया है.

क्या था कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड ने आईपीओ का प्राइस बैंड 56-59 रुपये प्रति शेयर तय किया था. कंपनी के शेयरों में से प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये रही. 

आईपीओ का कुल साइज
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड आईपीओ के जरिए 500 करोड़ रुपये बाजार से जुटा चुकी है. कंपनी ने केवल फ्रेश इश्यू के जरिए ये रकम जुटाई है. इसका अर्थ है कि प्रमोटर्स ने आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची है. 

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया का आईपीओ हुआ था 72 गुना सब्सक्राइब
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया का आईपीओ कुल 72 गुना सब्सक्राइब हुआ था और इसे निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन डिटेल्स
QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स)- 169.54 गुना 
NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स)- 63.59 गुना
खुदरा निवेशक- 19.72 गुना
कुल निवेशक- 71.93 गुना

क्या है कंपनी का कारोबार 
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India) की शुरुआत पवन कुमार बजाज और करन बजाज ने की थी. इसके 36 शहरों/नगरों में 112 स्टोर हैं जिसमें से अधिकतर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और एनसीआर में हैं. वित्तवर्ष 2021-22 में ऑपरेशंस से 4349.32 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था जबकि 1 वित्त वर्ष पहले यह आंकड़ा 3201.88 करोड़ रुपये था. वही दूसरी तरफ वित्त वर्ष 2021-22 में सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 103.89 करोड़ रुपये से गिरकर 40.65 करोड़ रुपये रह गया. अगस्त 2022 तक कंपनी की वर्किंग कैपिटल फैसिलिटीज 919.58 करोड़ रुपये की थी जबकि नेट कर्ज जून 2022 तक 446.54 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार की गिरावट पर शुरुआत, सेंसेक्स 57,752 पर खुला, निफ्टी 17144 पर ओपन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget