एक्सप्लोरर

Pitru Paksha Buying: पितृ पक्ष में घटा व्यापार, सोने-चांदी के कारोबार में 25 फीसदी तक गिरावट 

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष के बाद कारोबार में तेजी से उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है. पितृ पक्ष के दौरान कुल व्‍यापार में 10 फीसदी की गिरावट देखी गई है.

Buying Gold in Pitru Paksha 2022 : देशभर में हिंदू धर्म की सनातन संस्कृति में 16 दिवसीय पितृ पक्ष का पखवाड़ा शुरू हो गया है. इसका असर देश के हर कारोबार पर देखने को मिल रहा है. पितृ पक्ष में कुछ कारोबारों पर सीधा असर पड़ा है. लेकिन सबसे ज्यादा सोने-चांदी पर इसका असर हुआ है. करीब 25 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है. 

पितृ पक्ष के बार सुधरेगा व्‍यापार 

बाजार के जानकारों का मानना है कि लोग अभी बुकिंग कराकर नवरात्रों में डिलीवरी की मांग कर रहे हैं. पितृ पक्ष के बाद कारोबार में तेजी से उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है. पितृ पक्ष के दौरान कुल व्‍यापार में 10 फीसदी की गिरावट देखी गई है. इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक, वैवाहिक और अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. ज्‍यादातर लोग इस दौरान आवश्यक सामान की ही खरीदारी करते हैं.

कंफेडरेशन ने क्या कहा 

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रडर्स (Confederation of All India Traders) के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि पितृ पक्ष में कुल मिलाकर 10 फीसदी का व्‍यापार कम हुआ है. सबसे ज्‍यादा प्रभावित सोने चांदी का कारोबार हुआ है, इसमें 25 फीसदी तक गिरावट आई है. क्‍योंकि सोना चांदी शुभ कार्य के लिए खरीदा जाता है और पितृ पक्ष में लोग सोना चांदी नहीं खरीदते हैं. वे बताते हैं कि यह 16 दिन व्यापारी के लिए बहुत ही अहम दिन होते हैं, आने वाले पूरे साल के व्यापार कि योजना इन 15/16 दिन में करनी होती है.

द.भारत में कोई असर नहीं 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंन (Federation of Automobile Dealers Association-FADA) के सीईओ सहर्ष दमानी का कहना है कि पितृ पक्ष का असर उत्‍तर भारत में होता है, दक्षिण भारत में बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं है. उत्‍तर भारत में इस दौरान लोग बुकिंग नहीं कराते हैं, लेकिन जिन लोगों को वाहन नवरात्रों में चाहिए, पहले ही बुक करा चुके हैं. भले ही इस समय उत्‍तर भारत में वाहनों की बिक्री में कमी देखी जा रही हो, लेकिन पूरे माह की बिक्री में कोई असर नहीं पड़ता है. क्‍योंकि जो अभी डिलेवरी नहीं ले रहे हैं, वे नवरात्रों में लेंगे.

नया सामान नहीं खरीद रहे लोग 

एनसीआर के ज्‍वैलर्स का कहना है कि लोग नया सामान खरीद नहीं रहे हैं, वे पसंद कर आइटम बुकिंग करा रहे हैं और आइटम नवरात्रों उठाने की बात कर रहे हैं. कारोबार में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. इस तरह का ट्रेंड हर साल आता है. 

ये भी पढ़ें- 

WPI Inflation : थोक महंगाई दर में गिरावट, फिर भी महंगा मिल रहा सामान, देखें क्या है वजह

Mutual Fund Calculator: जानिए कैसे म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि तक निवेश नहीं करने से निवेशकों को हुआ नुकसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज
FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे
गुरुग्राम में 11.5 करोड़ का लग्जरी विला, इसमें रहने वालों को क्या-क्या मिलता है?
गुरुग्राम में 11.5 करोड़ का लग्जरी विला, इसमें रहने वालों को क्या-क्या मिलता है?
8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी
8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी

वीडियोज

INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar
Rahul Gandhi Protest: दिल्ली टू चंडीगढ़ CEC के खिलाफ बवाल | Gyanesh Kumar | BJP | Congress | ABP
Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget