एक्सप्लोरर

Mutual Fund Calculator: जानिए कैसे म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि तक निवेश नहीं करने से निवेशकों को हुआ नुकसान!

Axis Mutual Fund: नोट के मुताबिक कम रिटर्न के लिए निवेशकों का व्यवहार जिम्मेदार है. कुछ निवेशक बाजार में बड़ी गिरावट के आते ही SIP के जरिए किए जाने निवेश को बंद कर देते हैं.

Mutual Fund Return Calculator: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में लंबी अवधि तक किए जाने वाले निवेश पर बेहतरीन रिटर्न मिलता है. ये बातें बार बार कही जाती रही है. लेकिन जब भी बाजार में बड़ी गिरावट आती है तब निवेशक नुकसान में या फिर छोटे मुनाफे पर अपना निवेश वापस निकाल लेते हैं. लंबी अवधि तक निवेश में नहीं बने रहते जिसके चलते उन्हें निवेश पर उतना रिटर्न नहीं मिलता है जितना उस फंड ने जेनरेट किया होता है.  

निवेशकों को मिला कम रिटर्न!
एक्सिस म्यूचुअल फंड ( Axis Mutual Fund) ने एक नोट तैयार किया है जिसमें कहा गया है कि निवेशकों को सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान यानि SIP या फिर फंड में सीधे किए जाने वाले निवेश पर ज्यादा रिटर्न नहीं मिला है. ये बात इक्विटी, हाइब्रिड और डेट फंड तीनों ही पर लागू होता है. एक्सिस म्यूचुअल फंड ने बीते 20 सालों में एक्टिव फंड पर मिलने वाले रिटर्न का अध्ययन किया है और उसने पाया कि इन फंड्स ने 19.1 फीसदी का सलाना रिटर्न दिया है. जबकि निवेशकों को केवल 13.8 फीसदी का ही रिटर्न मिला है. हाइब्रिड फंड्स ने 12.5 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि निवेशकों को केवल 7.4 फीसदी का रिटर्न मिला है. एक्सिस म्यूचुअल फंड के नोट के मुताबिक जिन निवेशकों ने SIP के जरिए निवेश किया है उन्हें भी ज्यादा रिटर्न नहीं मिला है. SIP के जरिए इक्विटी फंड्स में निवेश पर निवेशकों को केवल 15.2 फीसदी का रिटर्न मिला है जबकि हाइब्रिड फंड्स में निवेश पर 10.1 फीसदी का रिटर्न मिला है. 

कम रिटर्न के लिए निवेशक जिम्मेदार
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने रेग्युलर ग्रोथ प्लान स्कीम्स से मिले रिटर्न और सभी ओपेन एंडेड स्कीम्स के रिटर्न को कैलकुलेट करने के बाद ये नोट तैयार किया है. नोट के मुताबिक कम रिटर्न के लिए निवेशकों का व्यवहार ज्यादा जिम्मेदार है. कुछ निवेशक बाजार में बड़ी गिरावट के आते ही SIP के जरिए किए जाने निवेश को बंद कर देते हैं. तो कुछ निवेशकों घबराहट में अपने निवेश को बेच देते हैं जिससे अपने पूंजी को वे बचा सके.  एक्सिस म्यूचुअल फंड के मुताबिक 5 साल और 10 साल के अवधि के लिए किए जाने वाले निवेश में भी निवेशकों को बेहतर रिटर्न नहीं मिला है. लेकिन जो निवेशक बाजार में गिरावट के बाद भी निवेश जारी रखते हैं हैं और डटे रहते हैं उन्हें निवेश पर ज्यादा रिटर्न मिलता आया है. 

लंबी अवधि के लिए करें निवेश 
यही वजह है जानकार निवेशकों को बाजार में उठापटक के दौरान भी बाजार में निवेश जारी रखने की सलाह देते हैं. इस दौरान SIP भी जारी रखने को कहते हैं. जिससे बाजार जब यूटर्न ले तो उन्हें अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न मिल सके. 

ये भी पढ़ें

Jobs In Retail Sector: फेस्टिव सीजन आते ही रिटेल स्टोर्स एक दूसरे के कर्मचारियों पर डाल रही डोरे, 70% वेतन बढ़ोतरी का दे रही ऑफर!

Petrol Diesel: क्रूड 6 महीने के निचले रेट पर, आपको सस्ता पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं मिल रहा? ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget