एक्सप्लोरर

पेट्रोल, डीजल, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक सामान सब होने वाला है महंगा! गिर गया भारत का रुपया

Rupee Open at All-Time Low: रुपये की कमजोरी का प्रभाव कई क्षेत्रों में साफ देखा जा सकता है. रुपये के कमजोर होने से आयातित वस्तुओं यानी जो चीजें विदेश से भारत आती हैं, की लागत बढ़ जाएगी.

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज चारों खाने चित्त हो गया. पहली बार रुपया डॉलर के मुकाबले 87 के पार चला गया. करेंसी बाजार खुलते ही रुपया 42 पैसे की गिरावट के साथ 87.06 के लेवल पर खुला, जबकि कारोबार शुरू होने के 10 मिनट के भीतर ये 55 पैसे तक गिर गया और 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 87.12 रुपये प्रति डॉलर तक चला गया. अब सवाल उठता है कि रुपये के गिरने से आम भारतीयों की जेब पर कैसा असर होगा. क्या-क्या उनके लिए महंगा हो जाएगा. चलिए, इसके बारे में इस खबर में विस्तार से बात करते हैं.

आम जनता पर असर

रुपये की कमजोरी का प्रभाव कई क्षेत्रों में साफ देखा जा सकता है. रुपये के कमजोर होने से आयातित वस्तुओं यानी जो चीजें विदेश से भारत आती हैं, की लागत बढ़ जाएगी. इसमें खाद्य तेल, दालें और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं. जैसे ही आयात की लागत बढ़ेगी, इन वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ेंगी, जिससे घरेलू बाजार में महंगाई का सामना करना पड़ेगा.

तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान होगा महंगा

कच्चा तेल और ऊर्जा भी महंगा हो जाएगा. दरअसल, भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है. रुपये के कमजोर होने से कच्चे तेल का आयात महंगा होगा, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. इससे परिवहन लागत भी बढ़ेगी, जो अंत में सभी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करेगी.

इलेक्ट्रॉनिक और कैपिटल गुड्स भी महंगे होंगे. दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और मशीनरी का ज्यादातर पार्ट्स विदेश से आयात किया जाता है. रुपये की गिरावट से इनकी कीमतें भी बढ़ेंगी, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक खर्च करना पड़ेगा.

इसके अलावा, विदेश में पढ़ाई करने या यात्रा करने वाले छात्रों और यात्रियों को भी अब अधिक खर्च करना पड़ेगा. डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से उनकी शिक्षा और यात्रा लागत में बढ़ोतरी होगी.

दवाइयां हो जाएंगी महंगी

भारत में ज्यादातर दवाइयां विदेश से मंगाई जाती हैं, यानी आयात की जाती हैं. ऐसे में जब रुपये में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है तो इसका असर इनकी कीमतों पर भी पड़ेगा. रुपये की गिरावट के चलते देश में दवाइयां भी महंगी हो सकती हैं.

क्यों गिरा रुपया

भारतीय रुपये की इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण है, अमेरिका की ओर से लगाए जा रहे टैरिफ. इससे डॉलर को लेकर आकर्षण बढ़ गया है. इस वजह से डॉलर के मुकाबले दूसरी करेंसी में गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा, अमेरिका में रोजगार वृद्धि के कारण डॉलर की मांग बढ़ी है, जिससे रुपये पर दबाव पड़ा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे आयात बिल बढ़ा है. इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा भारतीय शेयर बाजार से निकासी ने भी रुपये को कमजोर किया है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ मिडिल क्लास नहीं...भारत के अमीरों के लिए भी वित्त मंत्री ने खोला है खजाना, पढ़ें रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget