एक्सप्लोरर

सस्ते क्रूड से पेट्रोल 12 रुपये, डीजल 10 रुपये तक हो सकता है सस्ता -SBI इकोरैप रिपोर्ट

SBI इकोरैप की रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है अगर सरकारों ने एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ाई.

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की इकोरैप रिपोर्ट की मानें तो भारत में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 10 रुपये तक सस्ता हो सकता है. इसके पीछे की वजह कोरोनावायरस महामारी है. कोरोना वायरस के चलते वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 30 फीसदी की गिरावट से भारत में पेट्रोल की कीमतें 12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी हो सकती है.

एसबीआई की इकोरैप रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि ये तभी संभव है अगर सरकारें एक्साइज ड्यूटी न बढ़ाएं. अगर केंद्र और राज्य दोनों फ्यूल की कीमतों में कटौती करने के इच्छुक नहीं हैं, तो उन्हें किसी भी परिस्थिति में एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी नहीं करनी चाहिए. अगर सरकारों ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी तो लोगों को कच्चे तेल में गिरावट का फायदा पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी के रूप में नहीं मिल पाएगा.

क्रूड के दाम बेतहाशा गिरे कोरोना वायरस या कोविड-19 की महामारी के चलते दुनिया भर के बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है और शेयर बाजार तो गिर ही रहे हैं, कमोडिटी बाजारों में भी बेतहाशा कमजोरी देखी जा रही है. वहीं इसके अलावा कच्चे तेल के दाम भी पिछले कुछ समय में भारी गिरावट दिखा चुके हैं और इसके दाम 30 फीसदी तक नीचे आ चुके हैं. ब्रेंट क्रूड 30.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुका है और डबल्यूटीआई क्रूड 28 डॉलर प्रति बैरल से कुछ ही ऊपर कारोबार कर रहा है.

हाल ही में सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी ऐसे में देश में कच्चे तेल के दामों का असर पेट्रोल-डीजल पर दिख रहा है और इनके दामों में कमी आ भी रही है लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपये की एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी जिसके चलते इन गिरती कीमतों का पूरा फायदा ग्राहकों को नहीं मिल पाया.

देश में पेट्रोल-डीजल के आज के दाम आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ और राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर पर है. मुंबई में पेट्रोल 75.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.21 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 72.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 64.62 रुपये प्रति लीटर पर है.

एसबीआई ग्रुप के आर्थिक सलाहकार की ये है राय एसबीआई ग्रुप के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्यकांति घोष ने भी कहा कि अगर सरकारों ने एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ाई तो ही लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल का फायदा मिल पाएगा. उन्होंने आरबीआई की आने वाली क्रेडिट पॉलिसी को लेकर भी कहा कि केंद्रीय बैंक को रेट कट करने से ज्यादा पॉलिसी प्रॉसेस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर आरबीआई ने ज्यादा दरें घटा दीं तो कैश विड्रॉल की अधिकता देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: नहीं मिली सरकारी मदद तो मई तक दिवालिया हो जाएंगी एविएशन कंपनियां, जानें किसने किया आगाह

S&P ने भी भारत की जीडीपी ग्रोथ पर घटाया भरोसा, साल 2020 में 5.2 फीसदी रहने का अनुमान दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget