एक्सप्लोरर

Coronavirus: नहीं मिली सरकारी मदद तो मई तक दिवालिया हो जाएंगी एविएशन कंपनियां, जानें किसने किया आगाह

अगर सरकारों ने एविएशन कंपनियों के लिए कुछ मदद नहीं की तो ये कंपनियां मई तक दिवालिएपन की कगार पर पहुंच जाएंगी.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस या कोविड-19 के कहर के कारण एविएशन कंपनियां भारी घाटे में जा रही हैं और अगर इन्हें सरकारी मदद नहीं मिली तो ये आने वाली मई 2020 तक दिवालिया हो जाएंगी. ग्लोबल एविएशन कंसल्टेंसी फर्म (सीएपीए) सेंटर फॉर एशिया पैसिफिक एविएशन ने ऐसा कहते हुए आगाह किया है कि एविएशन सेक्टर को तुरंत मदद की जरूरत है.

सीएपीए ने एक नोट जारी करते हुए इस बात को लेकर सरकारों से कहा कि वो मदद के किसी प्लान पर काम करें वर्ना मई तक एविएशन कंपनिया बैंकरप्ट होने की कगार पर आ जाएंगी. कोरोना वायरस की दहशत से आई बर्बादी को रोकने के लिए सरकारों को तुरंत मदद करनी होगी.

क्या है असल वजह कोरोना वायरस के चलते कई देशों की सरकारों ने ट्रैवल बैन लगाए हैं जिसके चलते एविएशन कंपनियां रेवेन्यू तक नहीं निकाल पा रही हैं और तकनीकी तौर पर दिवालिएपन की कगार पर आ गई हैं. विश्व भर में कई देशों ने अपने एयरलाइंस ऑपरेशंस को बंद कर दिया है या अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है जिसके चलते एविएशन इंडस्ट्री भारी मुसीबत में है. कई देशो में एयरलाइंस कैश रिजर्व की कमी झेल रही हैं और यात्री न होने के कारण एयरलाइंस को घाटा हो रहा है और उनके लिए कारोबार करना मुश्किल हो रहा है.

अमेरिका समेत कई देशों ने लगाए ट्रैवल बैन अमेरिका ने अपने यहां करीब 40 फीसदी तक एयरलाइंस का ऑपरेशनल वर्क कम कर दिया है और कई देशों से आने वाले पर्यटकों के वीजा भी रद्द कर दिए हैं. इसका असर कई एयरलाइंस पर पड़ रहा है.

सरकारों को करने होंगे सम्मिलित प्रयास सीएपीए ने अपने नोट में कहा है कि सरकारों को एविएशन इंडस्ट्री को संकट से उबारने के लिए सम्मिलित प्रयास करने होंगे और एविएशन इंडस्ट्री को भी कुछ तरीके ढूंढने होंगे जिससे इस त्रासदी से निपटा जा सके.

भारत में गो एयर ने लिया ये कदम भारत में गो एयर ने कल यानी 17 मार्च से अपनी सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है. ये निलंबन 15 अप्रैल तक जारी रहेगा. मंगलवार को कंपनी ने एक बयान जारी कर ये घोषणा की और कोरोना वायरस को इसके पीछे की वजह बताया. इसके अलावा कंपनी ने रोटेशन बेसिस पर अपने कर्मचारियों को बिना सैलरी के छुट्टी पर भेजने का फैसला भी लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget