एक्सप्लोरर

Tax Demands: लाखों करोड़ रुपये के टैक्स में फंसे मुकदमों के पेंच, इन टैक्सपेयर्स को मिलने वाली है राहत

Total Pending Taxes: सरकार ने हाल ही में पेश बजट में कई टैक्सपेयर्स को टैक्स से जुड़े पुराने विवादों के मामलों में राहत देने का ऐलान किया है...

टैक्स संबंधी कानूनी विवादों के चलते बड़ी रकम के मामले लटके हुए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी देश में 18 से 20 लाख करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड से जुड़े मामले मुकदमों में फंसे हुए हैं और वे प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में हैं.

इन तरीकों के हैं लंबित मामले

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि विभिन्न सेक्टरों के कई मामले अभी मुकदमों में फंसे हुए हैं. उन तमाम मामलों में पेंडिंग टैक्स डिमांड 18 से 20 लाख करोड़ रुपये की है. मुकदमों के चलते लंबित मामलों में ट्रांसफर प्राइसिंग, रॉयल्टी पेमेंट, वैरियस हेड के तहत कमाई के क्लासिफिकेशन, टैक्सपेयर्स के द्वारा क्लेम किए गए डिडक्शंस आदि शामिल हैं.

ऐसे होते हैं टैक्स के विवाद

ये मामले डाइरेक्ट टैक्स से जुड़े हुए हैं. डाइरेक्ट टैक्स के दायरे में इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स, कैपिटल गेन टैक्स आदि आते हैं. डाइरेक्ट टैक्स से जुड़े विवादों की मुख्य वजह टैक्स असेसमेंट को लेकर डिपार्टमेंट और टैक्सपेयर के बीच उभरने वाली असहमतियां होती है. डिपार्टमेंट टैक्स को असेस करने के बाद अगर लगता है कि टैक्सपेयर ने कम टैक्स भरा या ज्यादा डिडक्शन क्लेम कर लिया तो टैक्सपेयर को नोटिस भेजा जाता है.

हालिया बजट में हुआ ऐलान

टैक्स से जुड़े विवादों को सेटलमेंट, एग्रीमेंट या विवाद को सुलटाने की वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से दूर किया जाता है. अभी हाल ही में पेश बजट में भी टैक्स विवादों को सुलटाने से जुड़ा एक बड़ा प्रावधान किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में बजट पेश करते हुए कई टैक्सपेयर्स के लिए पेंडिंग डिमांड नोटिस को समाप्त करने का ऐलान किया.

विवादों में आएगी इतनी कमी

बजट में किए गए ऐलान के अनुसार, वित्त वर्ष 2009-10 तक 25 हजार रुपये तक की टैक्स डिमांड और वित्त वर्ष 2010-11 से 2014-15 के बीच के 10 हजार रुपये तक की पेंडिंग डिमांड वापस होंगी. इससे 2 करोड़ से ज्यादा पेंडिंग मामले कम होंगे और पेंडिंग टैक्स डिमांड की ओवरऑल रकम में 3,500 करोड़ रुपये की कमी आएगी. सरकार टैक्स विवादों का बोझ कम करने के लिए कई प्रयास करती है. यह बजट ऐलान उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: अब इस 5-स्टार होटल का आने वाला है आईपीओ, अगले सप्ताह खुलेगा सब्सक्रिप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget