एक्सप्लोरर

Hyatt Hotel IPO: अब इस 5-स्टार होटल का आने वाला है आईपीओ, अगले सप्ताह खुलेगा सब्सक्रिप्शन

Juniper Hotels IPO: अभी हाल ही में पार्क होटल्स चलाने वाली कंपनी एपीजे सुरेंद्र पार्क का आईपीओ आया था. अब एक और पांच सितारा होटल कंपनी का आईपीओ आ रहा है...

पार्क होटल्स के हालिया आईपीओ के बाद अब एक और 5-स्टार होटल ऑपरेटर कंपनी का आईपीओ बाजार में लॉन्च होने वाला है. यह आईपीओ है जुनिपर होटल्स का, जिसके लिए अगले सप्ताह से सब्सक्रिप्शन की शुरुआत होने वाली है.

सात होटलों का कर रही परिचालन

जुनिपर होटल्स लग्जरी होटल डेवलप करने वाली और मालिकाना हक रखने के साथ उनका परिचालन करने वाली कंपनी है. कंपनी हयात ब्रांड नाम से लग्जरी होटलों का परिचालन करती है, जिनमें 5-स्टार होटल भी शामिल हैं. कंपनी अभी 7 होटलों और सर्विस्ड अपार्टमेंट्स का परिचालन करती है, जिनमें 1,836 कमरे हैं. यह सर्राफ होटल्स लिमिटेड और टू सीज होल्डिंग्स लिमिटेड की संयुक्त कंपनी है.

एक लॉट के लिए इतना निवेश

जुनिपर होटल्स का आईपीओ 21 फरवरी को खुल रहा है. आईपीओ के लिए 23 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए आईपीओ में 342 रुपये से 360 रुपये तक का प्राइस बैंड तय किया है. इसके एक लॉट में 40 शेयर हैं. यानी एक खुदरा निवेशक को इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए कम से कम 14,400 रुपये की जरूरत पड़ने वाली है.

इतना बड़ा होगा आईपीओ का साइज

जुनिपर होटल्स के आईपीओ का टोटल साइज 1,800 करोड़ रुपये रहने वाला है. इस आईपीओ में ऑफर फोर सेल नहीं होगा. यानी पूरे 1,800 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. बोली में सफल होने वाले निवशकों के डीमैट अकाउंट में जुनिपर होटल्स के शेयर 27 फरवरी को क्रेडिट होंगे. आईपीओ के बाद बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 28 फरवरी को होगी.

यहां खर्च होंगे आईपीओ के पैसे

इस प्रस्तावित आईपीओ की रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज है. कंपनी ने अपने आईपीओ के ड्राफ्ट यानी डीआरएचपी में बताया है कि वह आईपीओ के माध्यम से जुटाए जाने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने से लेकर विभिन्न कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी. कंपनी ज्यादातर हिस्से से अपने कर्ज चुकाएगी और हालियसा अधिग्रहणों के खर्च की भरपाई करेगी. इस पर कंपनी 1,500 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कर सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एसएमई सेगमेंट का सबसे बड़ा आईपीओ, ये ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपनी बनाने वाली है रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget