एक्सप्लोरर

Paytm Insurance: पेटीएम बंद करेगी अपनी इंश्योरेंस कंपनी, इरडा से वापस ले ली एप्लीकेशन

Paytm: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे बैन के चलते कंपनी को अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है. कंपनी का दावा है कि इस कदम से उसे 950 करोड़ रुपये बचाने में मदद मिलेगी.

Paytm: फिनटेक फर्म पेटीएम ने बीमा कंपनी बनने का सपना खत्म कर दिया है. इसके साथ ही पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (PGIL) का सफर समाप्त हो गया है. पेटीएम ने इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर इरडा (IRDAI) को दी एप्लीकेशन वापस ले ली है. अब कंपनी इंश्योरेंस प्रोडक्ट बनाने के बजाय सिर्फ डिस्ट्रीब्यूशन पर ही काम करेगी. 

पेटीएम जनरल इंश्योरेंस को नहीं चलाएगी कंपनी 

नोएडा स्थिति पेटीएम ने कहा कि अब वह अपनी बीमा कंपनी पेटीएम जनरल इंश्योरेंस नहीं चलाएगी. हमें इस संबंध में इरडा को सूचित कर दिया है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) की सब्सिडियरी पेटीएम जनरल इंश्योरेंस अब इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस करेगी. यह काम पेटीएम इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (PIBPL) के जरिए किया जाएगा. उसने इंश्योरेंस प्रोडक्ट मार्केट में लाने की इच्छा त्याग दी है. 

इस कदम से बचेंगे पेटीएम के 950 करोड़ रुपये 

वन 97 कम्युनिकेशंस ने पेटीएम जनरल इंश्योरेंस में लगभग 950 करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान बनाया था. अब कंपनी यह पैसा बचा सकेगी. मई, 2022 में कंपनी ने पेटीएम जनरल इंश्योरेंस में निवेश का 10 साल का प्लान बनाया था. इसके साथ ही वन 97 कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करने का फैसला लिया था. 

पेमेंट्स बैंक पर लगे बैन के चलते बदलनी पड़ी रणनीति 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जनवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पेटीएम को अपनी रणनीति में बदलाव करने पड़ रहे हैं. फिलहाल कंपनी हेल्थ, लाइफ, मोटर, शॉप और गैजेट इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन में अपनी हिस्सेदारी दोगुनी करने की तैयारी में है. इसके लिए पेटीएम ने डिजिट, एको, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, न्यू इंडिया, बजाज आलियांज, टाटा एआईजी, आदित्य बिड़ला हेल्थ और यूनिवर्सल सोम्पो जैसी कंपनियों के पार्टनरशिप की हुई है.

ये भी पढ़ें 

Go Air Crisis: गो एयर का संकट और गहराया, अब खरीदने को तैयार नहीं यह बड़ा इनवेस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget