एक्सप्लोरर

Go Air Crisis: गो एयर का संकट और गहराया, अब खरीदने को तैयार नहीं यह बड़ा इनवेस्टर

Nishant Pitti: बिजी बी एयरवेज ने स्पाइसजेट के साथ मिलकर गो एयर को खरीदने की इच्छा जताई थी. मगर, एयरलाइन को पहले दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा और अब यह दूसरी बुरी खबर आई है

Nishant Pitti: कर्ज के दलदल में फंसकर बंद हो चुकी एयरलाइन गो एयर के सामने एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है. गो एयर (Go Air) को खरीदने को इच्छुक एक बड़े इनवेस्टर निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने अब इस डील से हाथ पीछे खींच लिए हैं. ट्रेवल पोर्टल ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) के सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा है कि काफी सोच विचार के बाद उन्होंने इस सौदे से हटने का फैसला किया है. 

अजय सिंह के साथ निशांत पिट्टी ने दिया था प्रस्ताव 

निशांत पिट्टी के मालिकाना हक वाली बिजी बी एयरवेज (Busy Bee Airways) ने स्पाइसजेट (SpiceJet) के चीफ अजय सिंह (Ajay Singh) के साथ मिलकर गो एयर को खरीदने के लिए प्रस्ताव दिया था. तीन महीने पहले फरवरी में आए इस प्रस्ताव के बाद ऐसा लग रहा था कि गो एयर एक बार फिर से आसमान में उड़ती दिखाई देगी. मगर, निशांत पिट्टी के ताजे निर्णय से एयरलाइन को बड़ा झटका लगा है. इसके साथ ही दिवालिया प्रक्रिया का सामना कर रही गो एयर का संकट से उबरने का एक और रास्ता बंद हो गया है. 

हाई कोर्ट के फैसले की वजह से लगा था झटका 

ईज माय ट्रिप के सीईओ ने शनिवार को कहा कि अब इस मुद्दे से ध्यान हटाकर मैं अपनी अन्य प्राथमिकताओं पर ज्यादा ध्यान दे सकूंगा. हमें अपनी कंपनी को आगे ले जाने के लिए अभी कई तरह के काम करने हैं.

कुछ दिनों पहले दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले के चलते गो फर्स्ट ने अपने 54 विमान खो दिए थे. अदालत ने लीज देने वाली कंपनी को ये विमान ले जाने की अनुमति दे दी थी. कोर्ट के आदेश के बाद ही निशांत पिट्टी ने इस फैसले के संकेत दे दिए थे. उन्होंने कहा था कि वह अपने प्रस्ताव पर दोबारा से विचार करेंगे.

एयरलाइन के पास है 3 जून तक का समय

फिलहाल यह जानकारी नहीं लग पाई है कि अजय सिंह अब क्या करने वाले हैं. इस डील में अपना महत्वपूर्ण साथी खो देने के बाद मुश्किल लग रहा है कि वह आगे भी इस सौदे को लेकर कदम बढ़ाएंगे. ईज माय ट्रिप ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे. इनमें कंपनी को 15.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. उधर, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने गो फर्स्ट को समाधान निकालने के लिए 3 जून तक का समय दिया हुआ है.

ये भी पढ़ें 

Aman Gupta: कंपनियों की ‘घर वापसी’ भारत के लिए शुभ संकेत, अमन गुप्ता बोले- बदल गया है ट्रेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश एक्सपोर्ट्स का महाघोटाला: दांव पर LIC के 300 करोड़! शेयर में लगा लगातार 5वां लोअर सर्किट
राजेश एक्सपोर्ट्स का महाघोटाला: दांव पर LIC के 300 करोड़! शेयर में लगा लगातार 5वां लोअर सर्किट
EU Ban: रूस से दोस्ती पड़ी भारी! यूरोपियन यूनियन ने भारत-चीन की कंपनियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध
रूस से दोस्ती पड़ी भारी! यूरोपियन यूनियन ने भारत-चीन की कंपनियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध
Home Loan EMI Tips: EMI में सिर्फ 2000 रुपए एक्स्ट्रा दें, होम लोन पर ऐसे बच जाएगा 6.85 लाख का ब्याज
Home Loan EMI Tips: EMI में सिर्फ 2000 रुपए एक्स्ट्रा दें, होम लोन पर ऐसे बच जाएगा 6.85 लाख का ब्याज
ITR Filing:अगर वक्त पर नहीं भरा इनकम टैक्स रिटर्न तो क्या होगा? अभी समझ लें पूरा गणित, वरना पछताएंगे
अगर वक्त पर नहीं भरा इनकम टैक्स रिटर्न तो क्या होगा? अभी समझ लें पूरा गणित, वरना पछताएंगे

वीडियोज

Anant Joshi ने Annu Bhaiya बनने, ट्रोलिंग और Gullak 5 के रिप्लेसमेंट विवाद पर की खुलकर बात
Khan Sir Coaching News: Khan Sir Vs Raushan Sir की असली वजह है SHOCKING! ABPLIVE
Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना खरीदेगी 300 K-9 वज्र तोपें, 23,000 करोड़ का मेगा प्लान, पाकिस्तान की बढ़ी धुकधुकी
भारतीय सेना खरीदेगी 300 K-9 वज्र तोपें, 23,000 करोड़ का मेगा प्लान, पाकिस्तान की बढ़ी धुकधुकी
बिहार के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, क्या आपके खाते में आए 1100 रुपये? ऐसे करें चेक
बिहार के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, क्या आपके खाते में आए 1100 रुपये? ऐसे करें चेक
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
Watch: स्पाइडरकैम में लगी आग, LIVE मैच के बीच पिच पर गिरा, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो
स्पाइडरकैम में लगी आग, LIVE मैच के बीच पिच पर गिरा, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'
Explained: PM मोदी ने 12 साल में कैसे बना दिया 'भगवा भारत'? आखिर कैसी स्ट्रेटजी रही, जो पहले किसी को नहीं सूझी
PM मोदी ने 12 साल में कैसे बना दिया भगवा भारत? कैसी स्ट्रेटजी रही, जो पहले किसी को नहीं सूझी
अब सोयाबीन से घर में बरसेगा पैसा, 100 दिन में 12 क्विंटल तक होता है इन किस्मों का उत्पादन
अब सोयाबीन से घर में बरसेगा पैसा, 100 दिन में 12 क्विंटल तक होता है इन किस्मों का उत्पादन
Mental Health Crisis: हर दिन 42 मौतें, डिप्रेशन और तनाव बना बड़ी चुनौती, एक्सपर्ट ने बताए ये शुरुआती लक्षण
हर दिन 42 मौतें, डिप्रेशन और तनाव बना बड़ी चुनौती, एक्सपर्ट ने बताए ये शुरुआती लक्षण
Embed widget