एक्सप्लोरर

Paytm Update: पेटीएम के शेयर जिस खबर की वजह से गिरे थे, कंपनी ने उस पर दी सफाई, कहा- पहले ही दी हुई जानकारी

SEBI Update: आज पेटीएम के शेयरों में गिरावट देखी गई और ये 4.48 फीसदी की गिरावट के बाद 530 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए हैं. ये गिरावट एक खबर के बाद आई जिसने पेटीएम के शेयरों को नीचे खींच लिया.

Paytm Stock Crash: पेटीएम ने आज स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसके शेयरों में तेज गिरावट उन खबरों के बाद आई जिनमें कहा गया कि पेटीएम के डायरेक्टर्स को शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने नेटिस जारी किया है. पेटीएम ने जवाब देते हुए कहा कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शेखर शर्मा को लेकर ये कोई नया डेवलपमेंट नहीं है. कंपनी ने मार्च और जून तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने के दौरान ये डिस्क्लोजर कर दिया था. 

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के शेयर आज गिरे

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड (One 97 Communications Ltd) के स्टॉक में सोमवार 26 अगस्त के कारोबारी सत्र में अचानक तेज गिरावट आई थी और स्टॉक करीब 9 फीसदी लुढ़ककर 505.55 रुपये तक नीचे जा फिसला था. जैसे ही ये खबर आई कि कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (SEBI) ने नेटिस जारी किया है, पेटीएम स्टॉक में तेज गिरावट आ गई. आज शेयर बाजार की क्लोजिंग में पेटीएम के शेयर भी 24.85 रुपये या 530 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए हैं.

अंग्रेजी आर्थिक पोर्टल के हवाले से आई खबर

अंग्रेजी आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने विजय शेखर शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. विजय शेखर शर्मा के अलावा कंपनी के बोर्ड के उन सदस्यों को भी नोटिस जारी किया गया है जो नवंबर 2021 में कंपनी के लॉन्च किए गए आईपीओ में शामिल थे. रिपोर्ट के मुताबिक ये नोटिस तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और प्रमोटर से जुड़े क्लासिफिकेशन नॉर्म्स के नॉन-कम्पलॉयंस के चलते जारी किया गया. बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक से मिले इनपुट के आधार पर जांच शुरू की गई थी. जांच इस बिंदु पर की गई कि आईपीओ के लिए डॉक्यूमेंट्स फाइल करते समय विजय शेखर शर्मा को कंपनी का एम्पलॉय माना जाए या प्रमोटर माना जाए क्योंकि उनके पास मैनेजमेंट कंट्रोल था.

सेबी के नोटिस पर पेटीएम ने क्या कहा?

सेबी के नोटिस पर वन97 कम्यूनिकेशंस ने अपनी सफाई में कहा है कि, ये कोई नया डेवलपमेंट नहीं है और कंपनी ने मार्च और जून तिमाही में वित्तीय नतीजे घोषित करने के दौरान ये डिस्क्लोजर किया था. 

IPO के समय विजय शेखर शर्मा ESOPs के लिए नहीं थे योग्य-SEBI

सेबी के नियमों के मुताबिक कंपनी की लिस्टिंग के बाद विजय शेखर शर्मा एम्पलॉय स्टॉक ऑप्शंस (ESOPs) के लिए योग्य नहीं थे क्योंकि आईपीओ के बाद कंपनी के प्रमोटर एम्पलॉय स्टॉक ऑप्शंस नहीं ले सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सेबी, वन97 कम्यूनिकेशंस और जो डायरेक्टर आईपीओ लाने के समय में बोर्ड में मौजूद थे उन्होंने ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया है. 

इस खबर के सामने आने के बाद पेटीएम का स्टॉक पिछले क्लोजिंग प्राइस लेवल 554.85 रुपये के लेवल से 8.88 फीसदी की गिरावट के साथ 505.55 रुपये तक नीचे जा फिसला. फिलहाल शेयर 5.09 फीसदी की गिरावट के साथ 526.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वैसे साल 2024 विजय शेखर शर्मा को कई झटका लगा है. पहले पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई देखने को मिली अब सेबी ने नोटिस जारी किया है. 

ये भी पढ़ें 

UPI से पैसा भेजना हुआ आसान तो अब ULI के जरिए बैंकों से मिलेगा लोन, जानें RBI का गेमचेंजर दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget