एक्सप्लोरर

Paytm Auto: ओला-उबर को टक्कर देने की तैयारी, पेटीएम ने की ऑटो के ट्रायल की शुरुआत

Paytm New Business: पेटीएम जल्दी ही राइड हेलिंग सुविधाओं की शुरुआत कर सकती है. इसके लिए कंपनी ने टेस्टिंग शुरू कर दी है...

फिनटेक सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में से एक पेटीएम नए सेक्टर में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है. पेटीएम की इस तैयारी से आने वाले दिनों में राइड हेलिंग सर्विसेज प्रदान करने वाली ओला और उबर जैसी कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

पेटीएम ने बनाई ये योजना

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम ने ऑटोरिक्शा के साथ राइड हेलिंग सर्विसेज का ट्रायल शुरू किया है. कंपनी आने वाले दिनों में दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई जैसे महानगरों में ऑटोरिक्शा सर्विसेज की शुरुआत कर राइड-हेलिंग सेक्टर में एंट्री की योजना बना रही है. इसके लिए पेटीएम ओएनडीसी यानी ओपन नेटवर्क फोर डिजिटल कॉमर्स का सहारा ले सकती है.

ओला और उबर को मिलेगी चुनौती

अभी भारत में ऐप बेस्ड कैब, टैक्सी व ऑटोरिक्शा की सुविधाएं देने में ओला और उबर सबसे आगे है. ये दोनों भारतीय बाजार में राइड हेलिंग सेगमेंट में प्रमुख नाम हैं. उनके अलावा कई अन्य कंपनियां भी इस तरह की सेवाएं दे रही हैं, लेकिन यही दो दबदबे की स्थिति में हैं. राइड हेलिंग सेक्टर में पेटीएम के उतरने से ओला और उबर के दबदबे को चुनौती मिल सकती है.

अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए फीचर

रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम के ऐप पर राइड हेलिंग फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है. यह फीचर अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. टेस्टिंग के बाद धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा और यह फीचर ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध होता जाएगा. हालांकि इसके बारे में अभी पेटीएम ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है.

ई-कॉमर्स में पेटीएम की उपस्थिति

फिनटेक कंपनी पेटीएम को बीते दिनों मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. रिजर्व बैंक ने जनवरी महीने में उसी बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर एक्शन लिया था. उससे पेटीएम के बिजनेस को अच्छा-खासा नुकसान हुआ है. दूसरी ओर पेटीएम ओएनडीसी के साथ मिलकर नए प्रयोग कर रही है. वह ओएनडीसी के जरिए पहले ही फूड डिलीवरी, ग्रॉसरी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न ई-कॉमर्स सेक्टर में सेवाओं की शुरुआत कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: इस आईपीओ पर टूट पड़े इन्वेस्टर, चंद घंटे में पूरा सब्सक्राइब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget