एक्सप्लोरर

Park Hotels IPO: अब इस पांच सितारा होटल से मिलेगा कमाने का मौका, आने वाला है हजार करोड़ का आईपीओ

IPO Market Update: पार्क होटल ब्रांड नाम से 5 सितारा होटलों का संचालन करने वाली कंपनी एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड जल्द ही आईपीओ लाने वाली है. कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट जमा किया है...

आईपीओ बाजार में इन दिनों खूब गतिविधियां देखी जा रही हैं. अभी हाल ही में कई आईपीओ बाजार में आए हैं. पिछले सप्ताह टीवीएस सप्लाई चेन का आईपीओ आया. आने वाले दिनों में टाटा समूह का दो दशक में पहला आईपीओ आने वाला है. बाजार में सुधरे हालात का फायदा उठाने के लिए कई कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं, जिससे निवेशकों को फायदा हो रहा है क्योंकि उन्हें बाजार में कमाई करने के मौके मिल रहे हैं.

देश भर में चलाती है कई होटल

अब आईपीओ लाने वाली कंपनियों में एक नया नाम जुड़ने वाला है एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड (Apeejay Surrendra Park Hotels Ltd) का. यह कंपनी दी पार्क होटल्स नाम से देश के कई शहरों में पांच सितारा होटलों का संचालन करती है. कंपनी के पास दी पार्क केअलावा दी पार्क कलेक्शन और जोन बाय पार्क जैसे होटल ब्रांड भी हैं. इस तरह देश के हॉस्पिटलिटी सेक्टर में यह कंपनी एक जाना-पहचाना नाम है.

इतना बड़ा रहेगा आईपीओ

कंपनी जल्द ही अपना आईपीओ लेकर आने वाली है, जिसके लिए उसने बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट यानी डीआरएचपी को फाइल कर दिया है. ड्राफ्ट पेपर के अनुसार, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड के आईपीओ का साइज 1,050 करोड़ रुपये रहने वाला है. कंपनी के आईपीओ में शेयरों का फ्रेश इश्यू और ऑफर फोर सेल दोनों शामिल होगा.

आईपीओ में ओएफएस भी शामिल

डीआरएचपी के अनुसार, पार्क होटल्स के आईपीओ में 650 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल होगा. ऑफर फोर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर्स एपीजे सुरेंद्र ट्रस्ट और एपीजे प्राइवेट लिमिटेड क्रमश: 80 करोड़ रुपये और 296 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे. ओएफएस में आरईसीपी-4 पार्क होटल इन्वेस्टर्स एंड को-इन्वेस्टर्स भी कुछ हिस्सेदारी को भुनाएंगी.

यहां होगा प्रोसीड का इस्तेमाल

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड देश की 8वीं सबसे बड़ी होटल चेन कंपनी है. उसके पास होटलों के स्वामित्व और उसके संचालन का 5 दशकों से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 27 होटल शामिल हैं. उसके अलावा कंपनी करीब 80 रेस्टोरेंट, नाइट क्लब और बार का संचालन करती है. कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज को चुकाने और कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी.

ये भी पढ़ें: कब खत्म होंगी चीन की चुनौतियां? डिफ्लेशन के बाद अब सामने आया बेरोजगारी का संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget