एक्सप्लोरर

China Crisis 2023: कब खत्म होंगी चीन की चुनौतियां? डिफ्लेशन के बाद अब सामने आया बेरोजगारी का संकट

China Economic Crisis: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन लंबे समय तक ग्लोबल ग्रोथ का इंजन रहा है, लेकिन अभी उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और ग्रोथ रेट स्लो हो रही है...

एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन इन दिनों मुश्किलों में है. लंबे समय तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए इंजन की भूमिका निभाने वाले चीन को पहले डिफ्लेशन की चुनौती परेशान कर रही थी. अभी डिफ्लेशन से पार पाने का रास्ता भी नहीं मिला था कि बेरोजगारी ने चिंताएं बढ़ा दी है.

इतनी हो गई जून में बेरोजगारी दर

न्यूज एजेंसी एएफपी की एक ताजी रिपोर्ट बताती है कि हाल के समय में हर महीने बेरोजगारी नया रिकॉर्ड बना रही है. जून महीने के आंकड़े बताते हैं कि चीन में 16 से 24 साल के हर 100 युवाओं में करीब 21 लोगों के पास काम नहीं है. इस एज ग्रुप में बेरोजगारी की दर जून महीने के दौरान बढ़कर 21.3 फीसदी पर पहुंच गई.

नए रिकॉर्ड पर युवाओं की बेरोजगारी

16 से 24 साल के युवाओं के मामले में बेरोजगारी अभी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है. इससे पता चलता है कि वैसे युवाओं को नौकरी मिलने में परेशानी हो रही है, जिनके पास या तो अनुभव नहीं है या कम है. मतलब चीन के युवाओं के लिए पहली या दूसरी-तीसरी नौकरी खोज पाना अभी टेढ़ी खीर हो गई है. इस साल और पीछे जाकर देखें तो पता चलता है कि जनवरी से ही हर महीने इस एज ग्रुप में बेरोजगारी की दर बढ़ रही है.

सरकार ने बंद किया आंकड़ों का प्रकाशन

हाल ही में चीन में सरकार को भी बेरोजगारी के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. चीन ने बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवाओं की बेरोजगारी के आंकड़े बताने वाली रिपोर्ट का प्रकाशन बंद कर दिया. बताया जा रहा है कि जून में युवाओं की बेरोजगारी की दर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने के बाद सरकार ने शर्मिंदगी छिपाने के लिए यह कदम उठाया है.

बेरोजगारी से पहले डिफ्लेशन का संकट

युवाओं की बेरोजगारी का यह संकट ऐसे समय आया है, जब चीन को अप्रत्याशित तरीके से डिफ्लेशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. चीन में महंगाई की दर जुलाई महीने में कम होकर 0.3 फीसदी पर आ गई. महंगाई में इस तरह की गिरावट की स्थिति को डिफ्लेशन कहा जाता है. डिफ्लेशन के साथ समस्या है कि इसका मुख्य कारण डिमांड का एक दम कमजोर पड़ जाना होता है.

इस कारण खतरनाक है महंगाई

चूंकि बाजार में मांग नहीं बची है, ऐसे में सामानों के दाम तेजी से कम हो रहे हैं और यही कारण है कि महंगाई दर शून्य के बेहद करीब पहुंच गई है. ऐसे में चीन की सरकार बाजार में मांग पैदा करने के लिए विभिन्न उपायों पर गौर कर रही है. अगर डिफ्लेशन की चुनौती से सरकार ने जल्द पार नहीं पाया तो चीन की अर्थव्यवस्था पर इसका काफी बुरा असर हो सकता है और उसकी आर्थिक वृद्धि दर में भारी गिरावट आ सकती है.

ये भी पढ़ें: तेजी से बढ़ी सालाना 1 करोड़ से ज्यादा कमाने वालों की संख्या, पिछले 6 साल में हो गई ट्रिपल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget