एक्सप्लोरर

Festive Season: त्योहारों का मजा किरकिरा कर सकता है तेल, 1 लाख टन पाम ऑयल के कॉन्ट्रैक्ट हुए कैंसिल

Palm Oil Contracts: भारत सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद तेजी से भारतीय कंपनियां पाम ऑयल के कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर रही हैं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा पाम ऑयल इंपोर्टर है.

Palm Oil Contracts: इस फेस्टिव सीजन में आपको खाद्य तेल के ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं. भारत की रिफाइनरी तेजी से पाम ऑयल के कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर रही हैं. इस पाम ऑयल की डिलीवरी अक्टूबर से दिसंबर के बीच होने वाली थी. भारत दुनिया का सबसे बड़ा पाम ऑयल इंपोर्टर है. भारत हर महीने करीब 7.50 लाख टन पाम ऑयल (Palm Oil) इंपोर्ट करता है. इसमें से करीब 1 लाख टन पाम ऑयल के कॉन्ट्रैक्ट अब तक कैंसिल हो चुके हैं, जो कि कुल इंपोर्ट का करीब 13 फीसदी है. केंद्र सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर अब दिखाई पड़ने लगा है. खाद्य तेलों में पाम ऑयल को मिक्स किया जाता है. ऐसे में इसकी कमी से खाद्य तेलों के दाम में उछाल आ सकता है. 

मलेशिया पाम ऑयल के रेट तेजी से आगे बढ़ रहे 

रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सभी कॉन्ट्रैक्ट पिछले 4 दिनों में कैंसिल हुए हैं. सोमवार को करीब 50 हजार टन के इंपोर्ट ऑर्डर कैंसिल हुए हैं. मलेशिया पाम ऑयल फ्यूचर में आई जबरदस्त तेजी के चलते ऐसा हो रहा है. भारत द्वारा ऑर्डर कैंसिल किए जाने से मलेशिया पाम ऑयल के रेट नीचे आ सकते हैं. साथ ही इससे सोया ऑयल उत्पादकों को भी फायदा हो सकता है. कई रिफाइनरी सोया ऑयल का रुख भी कर सकती हैं. 

क्रूड और रिफाइंड ऑयल पर इंपोर्ट टैक्स 20 फीसदी बढ़ा

भारत ने इस महीने की शुरुआत में क्रूड और रिफाइंड ऑयल पर इंपोर्ट टैक्स 20 फीसदी बढ़ा दिया था. इसके चलते अब पाम ऑयल पर इंपोर्ट ड्यूटी 5.5 फीसदी से बढ़कर 27.5 फीसदी हो गई है. अब स्थिति ये बन गई है कि ऑर्डर कैंसिल करने में रिफाइनरी को ज्यादा फायदा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाम ऑयल बेचने वाले भी इससे खुश हैं. अब वह ज्यादा कीमत में नए सौदे कर सकते हैं. क्रूड पाम ऑयल फिलहाल 1080 डॉलर टन के रेट पर आ गया है. एक महीने पहले तक यह 980 से 1000 डॉलर पर था. भारत मलेशिया के अलावा इंडोनेशिया और थाईलैंड से पाम ऑयल इंपोर्ट करता है. 

सोयाबीन और सनफ्लॉवर ऑयल का इंपोर्ट बढ़ने की उम्मीद 

एशिया में पाम ऑयल का इस्तेमाल इसकी सस्ती कीमत के चलते होता है. मगर, अब यह सोया ऑयल के बराबर कीमतों पर आ गया है. ऐसे में सर्दियों के लिए कंपनियां सोया ऑयल और सनफ्लॉवर ऑयल खरीदना पसंद करेंगी. सोयाबीन और सनफ्लॉवर ऑयल का इंपोर्ट भारत अर्जेंटीना, ब्राजील, रूस और यूक्रेन से करता है.

ये भी पढ़ें 

Artificial Intelligence: एआई से पैदा होंगे नए जॉब, उभरकर आएंगे नए सेक्टर, इसे खतरा नहीं अवसर समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget