एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: मैराथन रन वाला ये रेलवे शेयर करा रहा धुआंधार कमाई, बजट से पहले 150 ₹ से भी कम में खरीदें

IRFC Share: मिनी रत्न पीएसयू इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयरों ने मार्केट में धमाल मचाया हुआ है. कंपनी के शेयर मंगलवार को भी लगभग 8 फीसदी उछले हैं.

IRFC Share: भारतीय रेलवे की कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation) ने पिछले 6 महीनों में लगभग 244 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आईआरएफसी के शेयर लगभग दो साल से मैराथन दौड़ लगा रहे हैं. एक साल पहले कंपनी का शेयर 25.40 रुपये पर था, जो कि मंगलवार को 140 रुपये के उच्चतम आंकड़े को पार कर चुका है. सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने अपने निवेशकों का पैसा एक साल में पांच गुना से भी ज्यादा कर दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देकर मालामाल कर देगी. उसने पहले भी बढ़िया डिविडेंड दिया है.

मिनीरत्न कंपनी का शेयर छू सकता है 170 रुपये का आंकड़ा 

आईआरएफसी एक मिनी रत्न कंपनी (PSU) है. इसका नियंत्रण रेलवे मंत्रालय के अधीन है. शेयर मार्केट के जानकारों के अनुसार, कंपनी के शेयर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पीएसयू के स्टॉक में फिलहाल मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं. निवेशकों को थोड़ा रुक कर इसमें निवेश करने की सलाह दी जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी के शेयर 115 रुपये तक नीचे जा सकते हैं. इसके बाद यह 170 रुपये की ऊंचाई भी पकड़ सकते हैं. 

साल 2024 में ही 13 फीसदी उछल चुके हैं शेयर 

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में ही आईआरएफसी के शेयर लगभग 13 फीसदी उछल चुके हैं. यदि पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें 36 फीसदी का उछाल आ चुका है. साथ ही तीन महीनों में यह पीएसयू स्टॉक लगभग 51 फीसदी ऊपर गया है. इस वजह से सिर्फ 6 महीने में ही कंपनी का शेयर मल्टीबैगर बन चुका है. सिर्फ 6 महीनों में इसने निवेशकों को 244 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दे दिया है. दो साल में इसमें 392 फीसदी की तेजी आई है. इससे यह निवेशकों की झोलियां भरने वाला स्टॉक बन गया है. 

दो साल से कंपनी बांट रही अच्छा डिविडेंड 

यदि अभी के मार्केट प्राइस पर नजर डाली जाए तो यह स्टॉक 1.32 फीसदी डिविडेंड दे सकता है. बीएसई वेबसाइट के मुताबिक, आईआरएफसी ने 2023 नवंबर में 0.80 फीसदी और सितंबर में 0.70 फीसदी डिविडेंड बांटा था. इससे पहले 2022 में कंपनी ने नवंबर में 0.80 फीसदी और सितंबर में 0.70 फीसदी डिविडेंड निवेशकों को दिया था. 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Artificial intelligence: दुनियाभर में 40 फीसदी नौकरियां AI के चलते खतरे में, आईएमएफ ने दी चेतावनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget