एक्सप्लोरर

nVIDIA MCap: सऊदी अरामको से भी निकल गई पार, बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी

Nvidia Share Jump: एनविडिया के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त तेजी आई है. सिर्फ 2024 में अब तक एनविडिया का मार्केट कैप करीब 70 फीसदी यानी 833 बिलियन डॉलर बढ़ चुका है...

अमेरिकी चिप मेकर एनविडिया के शेयरों में ऐतिहासिक रैली का दौर बरकरार है. इस जबरदस्त रैली के तूफान में एनविडिया लगातार नए-नए बेमिसाल रिकॉर्ड बना रही है और देखते-देखते एक-एक कर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ती जा रही है. ताजा मामले में एनविडिया ने अब सऊदी अरामको को पीछे छोड़ दिया है.

अब इतनी हो गई एनविडिया की वैल्यू

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की वैल्यू को ट्रैक करने वाले पोर्टल कंपनीज मार्केट कैप के अनुसार, अब एनविडिया की बाजार वैल्यू बढ़कर 2.056 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. वहीं सऊदी अरामको की मौजूदा मार्केट वैल्यू 2.046 ट्रिलियन डॉलर है. इस तरह एनविडिया अब सऊदी अरामको को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है.

एक शेयर खरीदने में लगेंगे 70 हजार रुपये

एनविडिया को शुक्रवार को शेयरों में फिर से आई तेजी से फायदा हुआ है. शुक्रवार को एनविडिया के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इस तरह एनविडिया का एक शेयर अब 822.79 डॉलर का हो गया है. भारतीय रकम में बात करें तो एनविडिया का एक शेयर खरीदने के लिए आपको करीब 70 हजार रुपये खर्च करने पड़ जाएंगे.

दो सप्ताह पहले बनाया था ये रिकॉर्ड

कंपनीज मार्केट कैप के अनुसार, अभी दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी माइक्रोसॉफ्ट है, जिसकी मौजूद वैल्यू 3.087 ट्रिलियन डॉलर है. एप्पल 2.774 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है. एनविडिया पिछले महीने ही अमेजन, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा जैसी दिग्गजों को पछाड़कर अमेरिकी बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी थी.

इन कारणों से आ रही है शेयरों के भाव में रैली

दरअसल एनविडिया को एआई के उभार से मदद मिल रही है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की कम्प्यूटिंग में एनविडिया के चिप का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है. इस कारण उसके चिप की डिमांड तेज है और इस डिमांड के दम पर कंपनी के शेयर लगातार चढ़ रहे हैं. पिछले महीने तो दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद एनविडिया ने एक और बेमिसाल रिकॉर्ड बनाया था.

एक दिन में जोड़ ली रिलायंस से ज्यादा वैल्यू

सिर्फ एक दिन में एनविडिया के शेयर 16 फीसदी चढ़ गए थे. जिससे एनविडिया के मार्केट कैप में एक ही दिन में 277 बिलियन डॉलर की तेजी आई थी. यह आंकड़ा भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी की कुल वैल्यू से ज्यादा है. भारतीय बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसकी वैल्यू 250 बिलियन डॉलर के आस-पास है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: स्पेशल कारोबार में उछला बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 14 सौ अंक की छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget