एक्सप्लोरर

Share Market Opening 2 March: स्पेशल कारोबार में उछला बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 14 सौ अंक की छलांग

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार अमूमन शनिवार को बंद रहता है, लेकिन इस साल यह दूसरा मौका है, जब शनिवार को भी बाजार में कारोबार हो रहा है...

Share Market Opening 2 March: घरेलू शेयर बाजार में आज शनिवार को स्पेशल कारोबार हो रहा है. अमूमन शनिवार को बंद रहने वाले बाजार में आज खुलते ही जबरदस्त मोमेंटम देखा गया. एक दिन पहले बाजार में आई जबरदस्त रैली का क्रम आज भी बरकरार दिख रहा है. बाजार में कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 14 सौ अंक से ज्यादा उछल गया.

बाजार खुलने से पहले के संकेत

बाजार शुरुआत से ही शानदार तेजी के संकेत दे रहा था. प्री ओपन सेशन में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स जहां 15 सौ अंक से ज्यादा के फायदे में था, वहीं एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक की तेजी में था. गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा 60 अंक से ज्यादा के प्रीमियम के साथ 22,510 अंक के पार निकला हुआ था.

नए रिकॉर्ड पर सेंसेक्स-निफ्टी

जैसे ही बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, दोनों प्रमुख सूचकांकों ने जबरदस्त छलांग लगा दी. सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 1,328 अंक (1.83 फीसदी) की बढ़त लेकर 73,830 अंक के पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी 390 अंक (1.77 फीसदी) उछलकर 22,372 अंक पर था. दोनों सूचकांक आज के स्पेशल कारोबार में अपना-अपना नया ऐतिहासिक उच्च स्तर छूने में कामयाब रहे हैं.

जीडीपी के आंकड़ों के बाद रैली

इससे पहले शुक्रवार को जीडीपी के शानदार आंकड़े के बाद बाजार ने जबरदस्त छलांग लगाई थी. शुक्रवार को सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 73,745.35 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 355.95 अंक यानी 1.62 फीसदी की छलांग लगाकर 22,338.75 अंक पर रहा था.

डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग

शनिवार को घरेलू शेयर बाजारों में आम तौर पर अवकाश रहता है. हालांकि कुछ ही दिनों के अंतराल में यह दूसरा मौका है, जब शनिवार को भी बाजार खुला हुआ है. आज बाजार में स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हो रहा है. यह ट्रेडिंग डिजास्टर रिकवरी साइट के जरिए हो रही है. डिजास्टर रिकवरी साइट को किसी आपात स्थिति में भी बाजार को सुचारू रूप से चलाते रहने के लिए तैयार किया गया है. इसकी टेस्टिंग के लिए इक्विटी और डेरिवेटिव दोनों सेगमेंट में ट्रेड हो रहा है.

आज बाजार में दो सेशन का कारोबार

स्पेशल कारोबार में बाजार में दो सेशन होने वाला है. पहला सेशन 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ है. पहले सेशन की टाइमिंग 10 बजे तक है. उसके बाद बाजार 11 बजकर 30 मिनट पर फिर से दूसरे सेशन के लिए खुलेगा, जो 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगा.

जनवरी में भी शनिवार को खुला था बाजार

इससे पहले डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग के लिए 20 जनवरी का समय तय किया गया था. 20 जनवरी भी शनिवार को ही पड़ रहा था. हालांकि 22 जनवरी यानी अगले सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के कारण बाजार में छुट्टी घोषित हो गई थी, जिसके चलते 20 जनवरी को पूरे सेशन का कारोबार हुआ था. इस तरह डेढ़ महीने से कम समय में यह दूसरा मौका है, जब शनिवार को बाजार में कारोबार हो रहा है.

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंडों की तेज हुई डिमांड, लगातार 35वें महीने बढ़ा निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
India PMI Data: जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget